7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुराने प्रेमी के पास जाने की जिद में गई महिला की जान, ऐसे खुला हत्या का राज

प्रेमी ही निकला महिला का कातिल..हत्या कर शव को भेज दिया था पति के पास...

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले तो महिला की हत्या की और फिर उसकी लाश को बच्चों के साथ एंबुलेंस से उनके पिता के गांव भेज दिया। महिला का पति से विवाद चल रहा था और वो उससे तीन साल से अलग रह रही थी। पत्नी के शव के गले में निशान देखने के बाद पति को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। इतना ही नहीं 9 साल के बेटे ने भी मां की हत्या का आरोप घर पर आने वाले एक अंकल पर लगाया जिसके आधार पर जब पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या कर पति के पास गांव भेज दी लाश
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के शील नगर इलाके में एक 35 साल की महिला अपने दो बच्चों एक बेटा व बेटी के साथ रहती थी। महिला का पति भिंड के पावई गांव में रहता था जिससे कि महिला का विवाद चल रहा था और वो तीन साल से अलग रह रहे थे। शनिवार को महिला का शव सुरेन्द्र धाकड़ नाम के युवक ने एंबुलेंस के जरिए बच्चों के साथ पति के गांव पावई भेजा। साथ ही सूचना दी कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब पति ने पत्नी की लाश देखी तो तो उसे मामला संदिग्ध लगा जिसके कारण उसने पावई थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन घटनास्थल ग्वालियर होने के कारण पुलिस ने ग्वालियर शव ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद पति व परिजन शव को ग्वालियर लाए और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच महिला के 9 साल के बेटे ने घर पर आने वाले सुरेन्द्र पर ही हत्या का शक जाहिर किया। इस आधार पर जब पुलिस ने सुरेन्द्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें- लव स्टोरी में शक की एंट्री से बड़ी वारदात, रेप के बाद उतारा मौत के घाट


पुराने प्रेमी के पास जाना चाहती थी इसलिए मार डाला- आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुरेन्द्र ने बताया कि उसके महिला के साथ अवैध संबंध थे और वो उसके घर भी आता-जाता रहता था। घटना वाले दिन भी वो महिला से मिलने के लिए उसके घर गया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से महिला अपने पुराने प्रेमी के पास जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर उन दोनों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान उसने साड़ी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

देखें वीडियो- धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाएं हद से न गुजर जाएं !