सतना. सतना में 13 फरवरी को मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती का ममेरा भाई ही निकला है जिसके युवती के साथ प्रेम संबंध थे। आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं लेकिन इसके बावजूद उसका ममेरी बहन से प्रेम प्रसंग था। वारदात के बाद से आरोपी जंगल में छिपा हुआ था जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।