शहडोल. डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ और वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर दुल्हन का इंतजार करता रहा लेकिन तभी दूल्हे के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया। दरअसल वरमाला से पहले ही दुल्हनिया अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई जैसे ही दुल्हन के भागने की खबर फैली तो घरवालों और बारातियों दोनों ही हैरान रह गए। दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई और फिर बिना दुल्हन लिए ही दूल्हा व बाराती वापस लौट गए। मामला शहडोल जिले का है।