7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस वाले ने कराया पेट्रोल टैंक फुल! बिना रुपए चुकाए दौड़ा दी बाइक

पेट्रोल पम्प पर बाइक में पेट्रोल लेकर बिना पैसे दिए भागे पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल, घटना सीसीटीवी में कैद

2 min read
Google source verification
police_1.png

ग्वालियर. शहर के एक पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पेट्रोल भरवा रहा है और उसके बाद वह बिना रुपए दिए ही भाग निकलता है। पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए युवक के कंधे पर बंदूक टंगी है और उसकी बाइक पर भी पुलिस लिखा है। देखने में लग रहा है कि वो पुलिस का ही ट्रैक सूट पहना है। घटना के बाद पंप संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रेह है जो पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक लेकर आया उसकी गाड़ी पर पुलिस भी लिखा है। युवक ने पहले अपनी बाइक में पेट्रोल टैंक फुल कराया और पेट्रोल भरने वाला कर्मचारी जैसे ही पेट्रोल के नौजल को मशीन में लगाने लगा, व्यक्ति ने गाड़ी स्टार्ट कर तेजी से दौड़ा दी। जब पेट्रोलपंप कर्मी को समझ में आया कि पेट्रोल के रुपए नहीं मिले तब तक बाइक सवार बहुत दूर पहुंच चुका था।

यह भी पढ़ेंः दो हजार रुपये की शर्त के लिए पी लिया नाली का पानी, वीडियो हुआ वायरल

घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी उसके पीछे भी भागे लेकिन वह बहुत दूर निकल चुका था। घटना ग्वालियर शहर के फूलबाग चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप की है। घटना के बाद अभी तक पेट्रोल पंप की ओर से पड़ाव थाना में सिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में शिकायतकर्ता का इन्तजार ही कर रही है। वही शहर में वायरल होने के बाद लोग पुलिसकर्मी की पहचान को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

इस मामले में कथित पुलिसकर्मी की पहचान को लेकर तरह तरह की चर्चा चल रही हैं। फिलहाल पुलिस भी शिकायत के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। वही पेट्रोल पंप संचालक द्वारा इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज नहीं करने पर भी सवाल उठ रहे हैं।