21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार में मई महीने के दूसरे सप्ताह में तापमान पहुंचा ४४ डिग्री

दोपहर में सड़कें रहीं सूनी, आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है तापमान

2 min read
Google source verification
धार में मई महीने के दूसरे सप्ताह में तापमान पहुंचा ४४ डिग्री

धार में मई महीने के दूसरे सप्ताह में तापमान पहुंचा ४४ डिग्री

धार. मई महीने के दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में २ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान 2०.६ डिग्री पर ही बरकरार है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान ४४ डिग्री पर पहुंच गया। तेज गर्मी का असर अब सड़कों पर भी नजर आ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। सुबह से ही तेज गर्मी लोगों को हलाकान करने लगी। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव के बाद पारे में काफी गिरावट हुई थी, इसके कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इससे तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार तापमान में वृद्धि होगी।

एसी और कूलर का उपयोग बढ़ा : गुरुवार को पहली बार तापमान ४२.८ डिग्री पर पहुंचा था। गर्मी अपने तेवर सुबह 9 बजे से दिखाने लगी थी। गर्मी के चलते लोग कूलर और एसी बंद नहीं कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों हिट वेव भी हो सकता है। शाम को भी गर्म हवाओं का अहसास लोगों को हो रहा था। शहर के लालबाग में लोगों की भीड़ देखने को मिली।
बच्चों और बुजुर्ग को बचाएं लू से : मौसम विभाग ने 15 मई से लू चलने की बात कही है। गर्म हवा की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को बाहरी इलाके में गर्म हवा का प्रकोप ज्यादा रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दोपहर में एक से दो बजे तक हवा काफी गर्म थी। मौसम के बदलाव का असर बच्चे और बुजुर्ग व्यक्तियों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है। ऐसे में डॉक्टर्स की सलाह है कि बच्चे और बुजुर्ग व्यक्तियों की लू से सुरक्षा की जाए। दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। हल्का भोजन करें और बार-बार पानी पीएं।
बूंदाबांदी के भी आसार : मौसम वैज्ञानिक एचएस ने बताया बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मोचा 11 मई से एक्टिव होने की उम्मीद है। इसका असर पूरे मप्र में देखने को मिलेगा। हवा की रफ्तार सामान्य से दो या तीन गुना ज्यादा हो सकती है, बूंदाबांदी के भी आसार हैं। अभी गर्मी से लोग परेशान होंगे। अब आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी भी देखी जा सकती है।