
स्कूल संचालिका के मकान पर किराएदार ने किया कब्जा,
ग्वालियर। स्कूल संचालिका को मकान किराए पर देना उनके लिए जी का जंजाल बन गया। किराएदार उनके मकान पर कब्जा जमाकर बैठ गया। जब मकान खाली करने को कहा तो मना कर दिया यहीं नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली। परेशान महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ एफआइआर कर ली। पुलिस के मुताबिक गांधी नगर निवासी देवा उर्फ उर्मिला शर्मा सराफा में बाल भारती कन्या विद्यालय स्कूल चलाती है। उन्होंने वर्ष २०१० में मीना शर्मा को किराए पर मकान दिया था। मीना खुद को एनजीओ की डायरेक्टर बताती है। कुछ महीने तो सब ठीक चला। उन्होंने समय पर किराया भी दिया। लेकिन जैसे जैसे महीने बीतते गए उन्होंने किराए देने में लेट लतीफी शुरू कर दी। कई बार पैसे मांगने पर भी किराया नहीं दिया जाता। उन्होंने घर खाली करने को कहा लेकिन नहीं किया। बल्कि अनुरूद्ध तोमर, दीवान सिंह एक अन्य को भी एक कमरे में किराए पर रख लिया। इसी बीच उर्मिला के पति की तबियत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाना पड़ा। कुछ दिन बाद लौटकर आई तो देखा कि उन लोगों ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया है। कब्जा छोडऩे को कहा तो नहीं छोड़ा। मकान खाली करने से मना कर दिया। उन्हें धमकी भी दी गई। इसके बाद उन्होंने पड़ाव थाने में शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने जांच के बाद मीना शर्मा, अनुरूद्ध तोमर, साकेत तोमर पर पड़ाव थाने में एफआइआर कराई।
Published on:
08 Mar 2020 11:51 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
