16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर में भी अब इंदौर की तरह बनाया जाएगा जीरो वेस्ट वार्ड

- ग्वालियर का यह वार्ड बनाया जाएगा जीरो वेस्ट वार्ड - वार्ड 58 को संवारने की तैयारी शुरू

2 min read
Google source verification
gwalior_zero_waste_ward.jpg

,,

ग्वालियर। इंदौर की तर्ज पर अब ग्वालियर में भी जीरो वेस्ट वार्ड बनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी हैं और जल्द ही वार्ड 58 को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए वार्ड के लोगों को जागरुक करने और धीरे-धीरे वार्ड में सभी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके लिए निगम द्वारा सर्वे भी कराया जा रहा है।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के वार्ड 58 को जीरो वेस्ट वार्ड बनाया जा रहा है। जीरो वेस्ट वार्ड में साफ-सफाई के साथ ही वार्ड के प्रत्येक घर से निकलने वाले गीले कचरे का खाद बनाकर उसे उसी वार्ड के पार्क में यूज किया जाएगा और सूखे कचरे से कई सामग्री बनाई जाएंगी अथवा उसे कचरा प्लांट पर भेजा जाएगा। वार्ड 58 में अभी चार कचरा वाहन चल रहे हैं, इन्हें बढ़ाकर अब 8 कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सड़क, सीवर पानी सहित सभी सुविधाएं के इंतजाम किए जाएंगे।

जीरो वेस्ट वार्ड पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बता दें स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 से पूर्व इंदौर शहर में साफ-सफाई देखने के लिए ग्वालियर नगर निगम का दल इंदौर गया था और वहां से साफ सफाई व जीरो वेस्ट वार्ड सहित अन्य सुविधाओं को देखकर आया था। चूकि अब स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 अक्टूबर से शुरू होना है इसको लेकर निगम ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।

प्रत्येक गली में लगाई जाएंगी तीन-तीन डस्टबिन-
जीरो वेस्ट वार्ड बनाए जाने वाले वार्ड 58 की जनसंख्या वर्तमान में 12989 है और यहां से अभी हाल ही में पार्षद अपर्णा पाटिल चुनी गई हैं। वार्ड में अभी 16 पार्क हैं इनमें 10 पार्क अच्छी स्थिति में है और छह बदहाल पड़े हुए हैं। अब निगम द्वारा सभी पार्कों को डवलप किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाकर 100 के करीब कर दी जाएगी।

प्रत्येक गली-मोहल्ले में तीन-तीन डस्टबिन लगाई जाएंगी। जबकि अभी एक ही डस्टबिन एक गली में लगी हुई है। वार्ड की सभी सड़कों को दुरुस्त व साफ सफाई की जाएगी। साथ ही यहां कचरा कलेक्शन के लिए 20 हाथ ठेले भी लगाए जा रहे हैं।

यह हैं वार्ड की कॉलोनी-
माधौनगर, चेतकपुरी, श्रीराम कॉलोनी, नबाव कॉलोनी, हरिशंकरपुरम, विवेक विहार, बसंत विहार, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, फायर बिग्रेड कॉलोनी, सिंध विहार कॉलोनी, पंचवटी नगर, बसंत नगर व हैलीपेड कॉलोनी सहित अन्य हैं।

यह रहेंगी जीरो वेस्ट वार्ड में सुविधाएं-
- गीले कचरे का खाद बनाकर उसी वार्ड के पार्क में प्रयोग किया जाएगा।

- सभी 16 पार्क को डवलप किया जाएगा।

- सूखे कचरे से खिलौने सहित अन्य सामान बनाया जाएगा।

- जीरो वेस्ट वार्ड में कोई भी कचरा व गंदगी नजर नहीं आएगी।

- वार्ड की सभी गली-मोहल्ले व पार्क में साफ सफाई दिखाई देगी।

- वार्ड की सभी सड़कें साफ सुथरी दिखाई देंगी।

- कचरा कलेक्शन के लिए नए हाथ ठेले व नए वाहन दिखाई देंगे।

- सूखा-गीला कचरा अलग अलग होगा।

- वार्ड में ही डंपिंग वार्ड बनाया जाएगा।

वार्ड 58 को जीरो वेस्ट वार्ड बनाया जा रहा है इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। वार्ड में गीला-सूखा कचरा अलग लेने के साथ ही खाद बनाने,साफ सफाई सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- किशोर कान्याल, निगमायुक्त