27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन चक्रवातीय घेरे एक साथ एक्टिव, 42 जिलों में तेज हवाओं, बारिश ओलों से बुझेगी गर्मी की आग

MP Weather: देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ एक्टिव हुए तीन चक्रवात, एमपी के 42 जिलों में तेज आंघी के साथ बारिश और ओले का अलर्ट, दो से तीन दिन गर्मी से मिलेगी राहत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 11 Apr 2025, 10:29 AM IST

Three Cyclone Active together

Three Cyclone Active together, Rai, hailstorm, Storm wind Alert

MP Weather Alert: देश के अलग-अलग हिस्सों में एकसाथ तीन चक्रवातीय (Three Cyclonic Circle Active) घेरे बने हैं। कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ गया है, इसके सक्रिय होने से अरब सागर से नमी आने लगी है। इससे मध्य प्रदेश में कई जिलों का मौसम बदल गया है। ग्वालियर में बुधवार रात बूंदाबांदी हुई और गुरुवार को दिन में बादल छाए रहे। इससे दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से घटकर 39.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे गर्मी से हल्की राहत रही। मौसम विभाग ने एमपी के भोपाल, जबलपुर समेत 42 जिलों में आंधी, बारिश ओलों का अलर्ट जारी किया है। जिससे अगले दो से तीन दिन तक गर्मी से राहत रहेगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

पिछले तीन दिन से शहर राजस्थान की गर्म हवा की चपेट में था। इस कारण अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गर्मी के चलते स्कूलों का भी समय बदल गया। 2022 के बाद अप्रेल का पहला सप्ताह गर्म रहा है। पारा 41.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 2022 में अप्रेल में गर्मी ने रेकॉर्ड बनाया था। 2022 में मार्च से ही हीटवेव ने कहर बरपाया था।


इन जगहों पर बने हुए हैं चक्रवातीय घेरे

  • पहला चक्रवातीय घेरा पंजाब के पास बना हुआ है। दूसरा दक्षिण पाकिस्तान व राजस्थान के पास, तीसरी चक्रवातीय घेरा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के पास बना हुआ है। इन चक्रवातीय घेरों को अरब सागर से नमी मिल रही है।
  • कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इस कारण राजस्थान की गर्म हवा थम गई है।
  • बादलों की वजह से तेज धूप नहीं हो सकी। जिले में कहीं-कहीं तेज हवा भी चली। इस कारण मौसम में ठंडक रही।

एमपी के 42 जिलों में आंधी के साथ बारिश, ओलों का अलर्ट

मौसम विभाग ने एमपी की राजधानी भोपाल, जबलपुर, उज्जैन समेत 42 जिलों में आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट जारी किया है। जिससे अगले दो से तीन दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: बेटी के प्रेम विवाह का पता चलते ही पिता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट से खुला खुदकुशी का राज

ये भी पढ़ें: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सरकार को घेरा, कहा, मस्जिदों, कब्रिस्तानों पर कब्जा करना चाहती है…