27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सरकार को घेरा, कहा, मस्जिदों, कब्रिस्तानों पर कब्जा करना चाहती है…

Waqf Board Amendment Bill : वक्फ कानून के खिलाफ मध्य प्रदेश में पहला धरना प्रदर्शन, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले हुए इस आयोजन में उलेमा ने कहा हमारी मस्जिदों, कब्रिस्तानों और वक्फ जायदाद पर सरकार कब्जा करना चाहती है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 11 Apr 2025, 8:24 AM IST

Waqf Board Amendment Bill protest in bhopal mp muslim personal law board

Waqf Board Amendment Bill protest in bhopal mp muslim personal law board surrounded government

Waqf Board Amendment Bill Protest: वक्फ संशोधन कानून के विरोध में राजधानी के सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में गुरुवार को धरना हुआ। वक्फ कानून के खिलाफ यह प्रदेश का पहला धरना था। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले हुए इस आयोजन में उलेमा ने कहा हमारी मस्जिदों, कब्रिस्तानों और वक्फ जायदाद पर सरकार कब्जा करना चाहती है।

यहां कहा, वक्फ बोर्ड कब्जेधारियों की सूची जारी करें। बताएं कितने सरकारी कितने गैर सरकारी। उलेमा ने कहा, ये विरोध किसी मजहब के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार की मंशा के खिलाफ है। अपने हक के लिए है। जमीयत उलेमा के मोहम्मद हारून ने कहा, बोर्ड में गलतियां सुधारने की बजाय वक्फ जायदादों को छीनने की साजिश है। अंत में फिलिस्तीन में युद्ध की चपेट में परेशान लोगों के लिए दुआ की गई।

जिस तरह किसानों के खिलाफ बिल वापस हुआ ये भी वापस होगा

ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा गलत अफवाहें फैलाई गई। इसमें हिंदू मुस्लिम करने की कोशिश हुई, जो गलत है। जिस तरह किसानों के खिलाफ बिल वापस हुआ ये भी वापस होगा।

खुद में क्वालिटी लाओ

भोपाल काजी मुश्ताक अली नदवी ने कहा, वक्फ मजहबी मामला है। युवाओं को संदेश दिया कि वे चरित्र और गुणवत्ता (क्वालिटी) बनाए रखें। समाज के लिए मिसाल बनें।

ये भी पढ़ें: बेटी के प्रेम विवाह का पता चलते ही पिता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट से खुला खुदकुशी का राज

ये भी पढ़ें: निकलने वाली हैं बंपर भर्तियां, रिज्यूम-डॉक्यूमेंट्स कर लेंं अपडेट