scriptMP के इस किले में छुपा है करोड़ों का खजाना, वहां आज भी सलामत है 1605 में बनी ये चीज | treasure found in Gwalior Fort news in hindi | Patrika News

MP के इस किले में छुपा है करोड़ों का खजाना, वहां आज भी सलामत है 1605 में बनी ये चीज

locationग्वालियरPublished: Apr 10, 2018 05:42:34 pm

Submitted by:

monu sahu

MP के इस किले में छुपा है करोड़ों का खजाना,वहां आज भी सलामत है 1605 में बनी ये चीज

ग्वालियर। आज तक आपने कई किले और करोड़ों के खजाने के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन आज हम आपकों बताने जा रहे है ऐसे किले के बारे में जो अब तक रहस्ययमी रहा है। जिसके बारे में न तो आज तक आपने सुना होगा और न ही विश्व में देखा होगा। दुनिया में अनोखा इस किले के बारे में हाल में शोधकर्ताओं ने इसके रहस्य को जाना है। किले का जिक्र पुरानी कथाओं में तो था ही। जानकारी से पता चला है कि यह किला काफी साल पुराना है। इस किले में सन् १६०५ में बनी कई ऐसी चीजे है जो आज भी सलामत है।
साथ ही इस किले में करोड़ों का खजाना भी है। इस किले से कई किवदंतियां जुड़ी हुई है जिसमें सोने व चांदी से भरे खाजाने के साथ ही हानियां तिलिस्म की और खजाने के कई रहस्य भी जुड़े हुए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ग्वालियर के किले की। वो किला जहां सदियों तक राजाओं ने शासन किया। इसी सिंधिया वंश के साथ रहस्य जुड़ा हुआ है जो ग्वालियर के किले को और भी खास बनाता है। साथ ही इस किले से कई किवदंतियां जुड़ी हुई हैं।
ग्वालियर किले पर आज से 400 साल (सन् 1605) पहले वाटर मैनेजमेंट एवं वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया गया था,जो आज भी कारगर है। इसके जरिए बारिश का पानी नालियों के जरिए एकत्रित होकर फोर्ट पर बने कुंडों को भरता है,लेकिन नगर निगम की ओर से कराया वाटर हार्वेस्टिंग एक साल भी नहीं चला। इस किले के तहखानों में करोड़ों का खजाना रखा हुआ है लेकिन अभी तक इस बात का कोई भी पता नहीं चल पाया है।
ग्वालियर किला देश का तीसरे बड़ा फोर्ट
ग्वालियर फोर्ट क्षेत्रफल की दृष्टि से ग्वालियर किला हिंदुस्तान में तीसरे सबसे बड़े फोर्ट में से एक है। यह 1600 एकड़ को कवर करता है। किले की लंबाई 90 मीटर हैं। साथ ही यहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। किले पर गुरु हर गोविंद की याद में एक गुरुद्वारा बना है। साथ ही प्राचीनतम हिंदू शैली का मानसिंह महल है।11वीं शताब्दी का सहस्त्र बाहु मंदिर ,तेली का मंदिर,6वीं शताब्दी का सूरज कुंड,14 वीं शताब्दी की गुफाएं,चतुर्भुज मंदिर आदि शामिल हैं। इसके अलावा जहांगीर महल,कर्ण महल,शाहजहां महल, विक्रम महल खास हैं।
इतनी चीजें किसी भी किले में नहीं
जौहर कुंड और भीम सेन राणा की छत्री भी हैं। किले की तलहटी पर बना गूजरी महल व पुरातत्व विभाग का संग्रहालय भी है। गूजरी महल में मध्यभारत में सबसे अधिक कलेक्शन है। यहां रखी शालभंजिका प्रमुख है। किले पर चलने वाला लाइट एंड साउंड शो सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। हिंदी एवं अंग्रेजी में यह शो ग्वालियर के इतिहास की गाथा सुनाता है। पर्यटन की दृष्टि से इतनी चीजें किसी भी किले में नहीं है। जयविलास पैलेस ग्वालियर का सिंधिया घराना हिंदुस्तान के पांच पुराने घरानों में से एक है। इस घराने ने ग्वालियर को नेशनल एवं इंटरनेशनल लेवल पर अलग पहचान दी हैं।
महाराज बदले, लेकिन नहीं जान पाए कोडवर्ड
खजाना तो सुरक्षित था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। खजाने की जांच करने के कुछ समय बाद ही महाराज जयाजीराव सिंधिया का निधन हो गया। जयाजीराव के बेटे माधवराव सिंधिया काफी छोटे थे, लिहाजा खजाने का कोड वर्ड जयाजीराव सिंधिया के साथ ही चला गया और गंगाजली होते हुए भी गायब हो गया। इस घटना की खबर ग्वालियर के राजदरबार में जोरों पर थी कि अब खजाने का क्या होगा।
Gwalior Fort
रास्तों का रहस्य कोड वर्ड
ग्वालियर के किले पर गुप्त तहखानों में सिंधिया के महाराजा ने करोड़ों का खजाना रखवाया था। इन तहखानों को ‘गंगाजलीÓ नाम दिया गया था। इतना ही नहीं यहां तक पहुंचने के रास्तों का रहस्य कोड वर्ड के तौर पर ‘बीजकÓ में महफूज रखा गया। जयाजीराव ने 1857 के संघर्ष के दौरान बड़ी मुश्किल से पूर्वजों के इस खजाने को विद्रोहियों और अंग्रेज फौज से बचा कर रखा। बताया जाता है कि इस कोड वर्ड का रहस्य आज भी यू ही बना हुआ है। हालांकि कोड वर्ड को खोजने की कोशिश भी की गई लेकिन जिस युवक द्वारा कोड वर्ड की खोज की जा रही थी उसकी मौत भी एक रहस्य ही बनी हुई है।
Gwalior Fort
जौहर एवं शाहजहां कुंड में भी है पर्याप्त पानी
ग्वालियर फोर्ट स्थित जहांगीर महल एवं शाहजहां महल के बीच में स्थित बावड़ी और पास में ही स्थित जोहर कुंड मुगलकालीन जल प्रबंधन एवं जल संग्रहण का बेहतरीन उदाहरण है। इसमें बारिश का पानी छतों से एवं आंगन से बहते हुए स्टोन की ढलावदार नालियों से प्रवाहित होकर दोनों कुंड में एकत्रित होता है जो साल के अन्य दिनों में पानी की मांग को तो पूरा करता ही था,साथ ही किले के अन्य तालों को रिचार्ज भी करता था।
इतना ही नहीं पानी लाने के लिए तल तक सीढिय़ां बनी हुईं हैं जो पानी का लेवल कम होने के साथ दिखाई देने लगती थीं। ये सिस्टम आज भी अस्तित्व में है। आपको बता दें कि मार्च से मई में जहां सारे तालाब सूख रहे होते हैं लेकिन जौहर एवं शाहजहां कुंड में पर्याप्त पानी रहता है।
Gwalior Fort
महाराजा को था खजाने खोने डर
इस बीजक का रहस्य सिर्फ महाराजा ही जानते थे। इसके लिए 1857 के गदर के दौरान महाराज जयाजीराव सिंधिया को यह चिंता हुई कि किले का सैनिक छावनी के रूप में उपयोग कर रहे अंग्रेज कहीं खज़ाने को अपने कब्जे में न ले लें। इसलिए 1886 में किला जब दोबारा सिंधिया प्रशासन को दिया गया,तब तक जयाजीराव बीमार रहने लगे थे। वे अपने वारिस माधव राव सिंधिया द्वितीय को इसका रहस्य बता पाते,इससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि उनके बाद भी इस बीजक का रहस्य जानने की कोशिश की गई,लेकिन आज तक रहस्य बना हुआ है।
Gwalior Fort
18वीं शताब्दी में ग्वालियर रियासत और रियासत का खजाना
अंग्रेजों के शासनकाल में आज से सौ साल से भी पहले पूरे उत्तर भारत पर ग्वालियर रियासत का प्रशासन था। अंग्रेजों के संरक्षण में ग्वालियर भले ही था, लेकिन इस घराने की समृद्धि भी जगजाहिर थी। 17-18वीं शताब्दी में सिंधिया राजशाही अपने शीर्ष पर थी और ग्वालियर के किले से लगभग पूरे उत्तर भारत पर शासन कर रही थी।
ग्वालियर का किला राजपरिवार के खजाने और हथियार, गोले-बारूद रखने का स्थान था। यह खज़ाना किले के नीचे गुप्त तहखानो में रखा जाता था जिसका पता सिर्फ राजदरबार के कुछ खास लोगों को था। इसी खजाने का नाम था गंगाजली। इस खजाने को रखने का मुख्य उद्देश्य युद्ध, अकाल और संकट के समय में उपयोग करने के लिए था।
Gwalior Fort
करोड़ों का था खजाना और चांदी के सिक्के
किले में छिपे खजाने को ढूंढने के लिए माधवराव ने अपने सिपाहियों को बुलाया और तहखाने की छानबीन की। तब उस तहखाने से माधवराव सिंधिया को 2 करोड़ चांदी के सिक्को के साथ अन्य बहुमूल्य रत्न भी मिले। इस खजाने के मिलने से माधवराव की आर्थिक स्थिति में बहुत मजबूत हो गई। हालांकि किले में अभी भी भारी मात्रा में खजाना छिपा होने की बात बताई गई थी।
इन्हें मिला था करोड़ों का खजाना
बताया जाता है कि माधव राव द्वितीय जब बालिग हुए तब ‘गंगाजलीÓ खजाने को लेकर ऊहापोह और बेचैनी बनी हुई थी। इसी दौरान अंग्रेज कर्नल बैनरमेन ने गंगाजली की खोज में उनकी सहायता का प्रस्ताव दिया। सिंधिया खानदान के प्रतिनिधियों की निगरानी में कर्नल ने ‘गंगाजलीÓ की बहुत तलाश की,लेकिन पूरा खजाना नहीं मिल सका।
बताया जाता है कि पूरा खजाना तो नहीं मिला,लेकिन जो भी मिला,उसकी कीमत उन दिनों करीब 62 करोड़ रुपए आंकी गई थी। कर्नल बैनरमेन ने इस तहखाने को देख कर अपनी डायरी में इसे ‘अलादीन का खजानाÓ लिखा था। बताया जाता है कि गंगाजली के कई तहखाने आज भी महफूज हैं और सिंधिया घराने की पहुंच से बाहर हैं। इसके बाद से आज तक इस खजाने को ढूंढने की कोशिश नहीं की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो