3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP से यूपी जा रहा ट्रक 30 फीट गहरी खाई में गिरा, तीन लोग घायल,पढ़ें पूरी खबर

हादसा मंगलवार को अल सुबह पांच बजे घटित हुआ। इस मामले को लेकर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया

2 min read
Google source verification
30 Feet Deep Ditch

Truck Falls

ग्वालियर। एमपी से भैंस लादकर ले जा रहा एक ट्रक काजौना घाटी से गुजरते वक्त 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में 13 भैंसों की मौत हो गई और ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार को अल सुबह पांच बजे घटित हुआ। इस मामले को लेकर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। सोमवार की शाम एक ट्रक गुना से 32 भैंस लेकर चला था जो शिवपुरी,बैराड़ और विजयपुर होते हुए वह सबलगढ़ के रास्ते मुरैना की ओर जाने वाला था। लेकिन रास्ते में काजौना घाटी में ट्रक चालक श्यामवीर पुत्र भगवानदास 23 वर्ष निवासी गुरी का गांव मालनपुर भिण्ड ने वाहन पर से संतुलन खो दिया।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : सड़क चौड़ीकरण में एमपी के इस शहर में टूटेंगे दुकान और मकान,यह है का एजेंडा

जिससे ट्रक 30 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गया। अधिक ऊंचाई से ट्रक नीचे गिरने के कारण उसमें सवार 13 भैसों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कुछ भैंसें गंभीर रूप से घायल भी हो गईं। हादसे में ट्रक चालक श्यामवीर के अलावा ट्रक मालिक लियाकत पुत्र भूरे खां निवासी धौलपुर तथा भैंसों की देखभाल के लिए साथ आया रियाज खां भी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : गजब है एमपी : खेत में खड़ी है फसल अब किसानों को सता रही है यह टेंशन

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्यामवीर,लियाकत व रियाज खां को सबलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। इस मामले को लेकर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश की इस नदी में मिली 33 ऐसी प्रजातियां जिन्हे देखकर एक्सपर्ट भी रह गए दंग, कुछ ऐसे हैं वो जीव

मुरैना नहीं आगरा जा रही थी भैंस
काजौना घाटी में 30 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक सबलगढ़ होकर क्यों लाया जा रहा था। जबकि गुना से मुरैना जाने के लिए शिवपुरी-ग्वालियर होते हुए सीधा रास्ता है।

यह भी पढ़ें : CM शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले एमपी के इस शहर में किया ये बड़ा ऐलान,कांग्रेस पर पड़ेगा भारी

इस संबंध में ट्रक मालिक लियाकत खां का कहना है कि उस रास्ते से लोकेशन नहीं मिलती और फिर रास्ते में थाने भी अधिक पड़ते हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो ट्रक में लदी हुई भैंसों को मुरैना नहीं आगरा ले जाया जा रहा था। यदि पुलिस बारीकी से पड़ताल करे तो असलियत सामने आ सकती है।

"ट्रक में क्षमता से अधिक भैंस लदी हुई थीं। इसलिए इस सिलसिले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी।"
आशीष राजपूत, टीआई सबलगढ़

Story Loader