2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागिन 6, पवित्र रिश्ता 2 के बाद अब प्रचंड अशोक में नजर आएंगे ग्वालियर के आरूष

'हिस्टॉरिकल टच वाला 'प्रचंड अशोक ' सीरियल दर्शकों को निश्चित तौर पर पसंद आएगा क्योंकि ये दूसरे सीरियल से थोड़ा हटकर है। मेरा किरदार इसमें मगध के राजकुमार का है और ये निगेटिव शेड वाला है...ये कहना है टीवी कलाकार और नागिन 6, पवित्र रिश्ता 2 फेम आरुष का... ग्वालियर के रहने वाले आरुष श्रीवास्तव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू...

2 min read
Google source verification
after_act_in_tv_serial_nagin_pavitra_rishta_actor_arush_srivasatva_act_in_prachand_ashoka_interview_mp_entertainment_news_hindi.jpg

'हिस्टॉरिकल टच वाला 'प्रचंड अशोक ' सीरियल दर्शकों को निश्चित तौर पर पसंद आएगा क्योंकि ये दूसरे सीरियल से थोड़ा हटकर है। मेरा किरदार इसमें मगध के राजकुमार का है और ये निगेटिव शेड वाला है। सीरियल के लिए हर रोज 13 से 14 घंटे का शूट किया है।' यह बात हाल ही में कलर्स चैनल पर 6 फरवरी से शुरू हुए 'प्रचंड अशोक ' सीरियल में सेकेंड लीड रोल में सुशीम की भूमिका निभा रहे ग्वालियर के आरूष श्रीवास्तव ने पत्रिका प्लस से खास बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इस शो में सम्राट अशोक और राजकुमारी कर्वक की प्रेम गाथा देखने को मिलेगी। सम्राट अशोक की भूमिका एक्टर अदनान खान अदा कर रहे हैं। साथ में चेतन हंसराज भी एक्टिंग कर रहे हैं।

मेकअप में लगता है अधिक समय

दीनदयाल नगर निवासी आरूष श्रीवास्तव ने बताया कि 'प्रचंड अशोक' की शूटिंग में समय अधिक लगने के कारण इसके किरदारों के लिए किया जाने वाला मेकअप में लगने वाला समय है। सभी किरदारों के मेकअप में समय अधिक लगता है। हाल ही में इसके लिए 15 दिन आउटडोर शूट भी किया था। महीने के 25 दिन सीरियल के शूट में ही जा रहे हैं, ऐसे में फिलहाल दूसरा कोई काम नहीं क र पा रहा हूं।' 'प्रचंड अशोक ' से पूर्व आरूष पवित्र रिश्ता-2, सावी की सवारी, नागिन- 6, सनक, बेकाबू जैसे सीरियल में भी दिखाई दिए हैं।

ऐतिहासिक रोमांस को दर्शाता है 'प्रचंड अशोक '

'प्रचंड अशोक ' सम्राट अशोक और राजकुमारी कौरवकी के ऐतिहासिक रोमांस को दर्शाता है। प्रेम की शक्ति में अटूट विश्वास के साथ पले-बढ़े, कौरवाकी अशोक के बिल्कुल विपरीत हैं, जो अपने निर्धारित मार्ग से बेखबर नफ रत और दुश्मनी को बढ़ावा देते हैं। वह उसके जीवन में आशा की किरण के रूप में कार्य करती है। इसके अतिरिक्त, असंˆय भावनाएं सम्राट अशोक की यात्रा को जटिल रूप से बुनती हैं। अपने पिता के साथ उनके अमिट संबंध से लेक र अपनी मां के लिए समान और न्याय की उनकी निरंतर खोज तक, हर भावना को गहराई और बारीकियों के साथ खोजा गया है, जो क था में परतें जोड़ता है। तारकीय कलाकारों में हेलेना के रूप में रक्षंदा खान, बिंदुसार के रूप में चेतन हंसराज, चंद्रगुप्त मौर्य के रूप में सुरेंद्र पाल, चाणक्य के रूप में मनोज कोल्हटकर, सुशीम के रूप में आरुष श्रीवास्तव, सुबंधु के रूप में दिनेश मेहता, भद्रक के रूप में अंकित भाटिया, धर्म के रूप में शालिनी चंद्रन जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में बड़ी घटना, एक ही परिवार की तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म

ये भी पढ़ें : देश में यहां ज्यादातर बच्चों के दिल में छेद, सरकार भी हैरान

Story Loader