करीब दो किलोमीटर की सडक़ आठ साल में भी नहीं बन पाई है। नई सडक़ पर बदहाल सडक़ के इस टुकड़े पर निगम का जनकार्य विभाग कई बार पेच रिपेयरिंग...
ग्वालियर. करीब दो किलोमीटर की सडक़ आठ साल में भी नहीं बन पाई है। नई सडक़ पर बदहाल सडक़ के इस टुकड़े पर निगम का जनकार्य विभाग कई बार पेच रिपेयरिंग करा चुका है, लेकिन निर्माण नहीं होने से सडक़ जर्जर बनी हुई है। जबकि इस सडक़ पर क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का निवास है और भाजपा-कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व अधिकारी इस सडक़ से दिन में कई बार निकलते हैं, उसके बाद भी जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। यही हाल शहर की कई अन्य सडक़ों का है। खास बात यह है कि नई सडक़ का यह जर्जर हिस्सा राममंदिर चौराहा, दानाओली, जीवाजीगंज, हुजरात, महाराज बाड़ा व जनकगंज रोड से जुड़ा हुआ है और आसपास वाहनों का दबाव कम करने के लिए काफी अहम है। यदि यह सडक़ सही हालत में होती तो त्योहारी सीजन में शहरवासियों को जाम से राहत मिलती। क्योंकि इस सडक़ के बन जाने से नई सडक़ पर जाम कम लगता और आसानी से ट्रैफिक डायवर्ट भी हो जाता। इससे एबी रोड गोल पहाडिय़ा, हनुमान चौराहा से होते हुए महाराज बाड़ा, काजल टॉकीज, हरिनिर्मल टॉकीज, लोहिया बाजार रोड का ट्रैफिक सुगम होता और यहां आने वाले ग्राहकों को भी राहत मिलती। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि सडक़ के टेंडर लगा दिए गए हैं और मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत अगले महीने करीब दो करोड़ की लागत से सडक़ का कार्य शुरू किया जाएगा।
ऊंची-नीची बनी है सडक़
हनुमान चौराहा से महाराज बाड़ा तक की सडक़ सबसे अहम है। इस रोड पर छत्री मंडी, जनकगंज अस्पताल सहित अन्य गली-मोहल्लों की सडक़ जुड़ी है। यह सडक़ भी टुकड़ों में बनी हुई है और जगह-जगह गड्ढे व ऊंची-नीची सडक़ है। इससे लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं और जाम भी लग रहा है।
शहर की ये सडक़ें भी जर्जर
सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर, हुजरात कोतवाली, नया बाजार, हारकोटा सीर, समाधिया कॉलोनी, माधवगंज, महाराज बाड़ा, बाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय के सामने से निकली गली, दानाओली, भीमनगर सहित शहर की कई सडक़ें जर्जर स्थिति में हैं, जिनकी ओर निगम का ध्यान नहीं है।
नई सडक़
गश्त का ताजिया से नई सडक़ होते हुए हनुमान चौराहा से होकर लक्ष्मीगंज तक सडक़ जर्जर स्थिति में है। इस रास्ते पर सडक़ कम गड्ढे अधिक हैं, इससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। जबकि यह सडक़ दानाओली, जीवाजीगंज, भाऊ का बाजार, डीडवाना ओली व महाराज बाड़ा सहित अन्य मार्गों को जोड़ती है। यह सडक़ बनने से आमजन को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
कई बार की मांग
यह सडक़ 8-9 साल पूर्व बनाई गई थी। उसके बाद से नहीं बनाई गई है। कई बार निगम के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं होती। सडक़ खराब होने से आए दिन जाम लगता रहता है और लोग भी गिरकर चोटिल होते हैं।
हरीराम ङ्क्षसह, शहरवासी
अगले माह होगा निर्माण
मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत नई सडक़ को बनाने के लिए टेंडर लगा दिए हैं। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सडक़ करीब दो करोड़ से बनाई जाएगी।
जेपी पारा, अधीक्षण यंत्री नगर निगम