शिवरात्रि पर होता है विशाल दंगल
शिवरात्रि पर यहां पर विशाल मेला लगता है। करीब दो सैकड़ा से अधिक कुश्ती होती है इनमें आधा सैकड़ा कुश्तियां राष्ट्रीय स्तर की होती है। दंगल में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उप्र दिल्ली से पहलवान दांव पेंच आजमाने के लिए आते हैं। शिवरात्रि पर मंदिर में ढाई सौ से अधिक कांवरे चढ़ती है। आसपास के एक सैकड़ा से अधिक गंाव के ग्रामीणों के लिए ऊमरेश्वर महादेव श्रद्धा के केंद्र बने हुए है।