13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिण्ड जनपद अध्यक्ष खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से हो गया पारित

जनपद अध्यक्ष भिण्ड संजू गजराज जाटव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव रविवार को बहुमत से पारित हो गया।

2 min read
Google source verification
bhind news

भिण्ड। जनपद अध्यक्ष भिण्ड संजू गजराज जाटव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव रविवार को बहुमत से पारित हो गया।
अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 22 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि अध्यक्ष अपने लिए सिर्फ दो सदस्यों का समर्थन ही जुटा पाई।

यह भी पढ़ें: सीईओ बोले, क्या मजाक कर रहे हो, क्यों नहीं करते काम

अब रिक्त हुए अध्यक्ष पद के लिए मतदान की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। कलेक्टर की ओर से नियुक्त पीठासीन अधिकारी व एसडीएम संतोष तिवारी की मौजूदगी में मतदान की प्रक्रिया भिण्ड जनपद पंचायत कार्यालय पर हुई। पीठासीन अधिकारी ने सभी सदस्यों को पहले मतदान के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। सबसे पहले वार्ड नंबर 01 से चुनकर आई अध्यक्ष संजू गजराज जाटव को मतदान के लिए बुलाया गया।

यह भी पढ़ें:तीन साल से रखा था गोदाम में खाद, पत्थर बन गया, किसान होते रहे परेशान


इसके बाद सभी सदस्यों ने बारी-बारी से मतदान किया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। जनपद अध्यक्ष के खिलाफ 17 नवंबर को 19 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे, लेकिन धीरे-धीरे विरोधियों की संख्या 19 से बढ़कर 22 तक पहुंच गई।

बीएलओ की बाइक तोड़ी, निर्वाचन दस्तावेज जलाए

भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र के हेवतपुरा में एक युवक ने ग्राम पंचायत परा में पदस्थ पशु चिकित्सक जगदीश शर्मा की बाइक में तोडफ़ोड़ कर निर्वाचन संंबंधी दस्तावेज जला दिए हैं। जानकारी के अनुसार पशु चिकित्सक को इन दिनों बीएलओ के रूप में खादरगऊघाट इलाके में ड््यूटी पर लगाया गया है। वारदात रविवार दोपहर २:३० बजे की बताई गई है। जगदीश शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी सुनील यादव उर्फ गंठे ने बाइक छीन ली और उसमें तोड़ फोड़ कर दी। आरोपी का कहना था कि उसका वोटरकार्ड पहले बनाकर दे। जबकि बीएलओ का कहना था कि वे सीरीयल से सभी के वोट बनाएंगे। घटना की सूचना पर डायल १०० कर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।