
जल ही जीवन है और स्वच्छ भारत पर बच्चों ने उकेरे चित्र
ग्वालियर. एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी और ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण की ओर से मेले में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को चित्रांकन प्रतियोगिता संपन्न हुई। मेले के फेसिलिटेशन सेंटर में हुई प्रतियोगिता में बच्चों नेे जल ही जीवन है और स्वच्छ भारत पर चित्रांकन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश अग्रवाल अध्यक्ष आनंद नगर सुधार समिति मौजूद थे। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्ग में बांटा गया था। वर्ग ए में 5 से 8 वर्ष के बच्चों ने अपनी पसंद के, वर्ग बी में 9 से 14 वर्ष के बच्चों ने जल ही जीवन है और वर्ग सी में 15 वर्ष से ऊपर के बच्चों ने स्वच्छ भारत पर चित्रांकन किया। निर्णायक मंडल में दीपा जादौन, गिरजा गर्ग उपस्थित थीं। इस अवसर पर मनोज सेठी, संजय क_ल, अशोक जैन आदि मौजूद रहे। वहीं 17 मार्च को सुबह 10 बजे से फैंसी ड्रेस और टेलेंट हंट प्रतियोगिता होगी।
ये बने विजेता
वर्ग ए 5 से 8 वर्ष - प्रथम संजना मंगल, द्वितीय अनंत राजावत, तृतीय कृष्णा।
वर्ग 9 से 14 वर्ष - प्रथम अनुष्का वर्मा, द्वितीय श्रेयांशी शर्मा, तृतीय अंबिका।
वर्ग सी में 15 वर्ष से ऊपर प्रथम संकल्प सिसोदिया, द्वितीय विशाल आर्य, तृतीय विजय वर्मा।
सांत्वना पुरस्कार नवीन वर्मा, सौरव सैनी, प्रियांशी कुशवाहा।
Published on:
17 Mar 2021 12:38 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
