
Weather Alert
बंगाल की खाडी़ में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से नमी बढ़ी है। इसके आगे बढऩे पर बारिश में तेजी आएगी। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन भी ऊपर की ओर खिसक रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 2.6 डिसे अधिक रहा। इससे दोपहर तक मौसम में उमस रही, लेकिन शाम बादल छा गए। तेज हवा चली, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। न्यूनतम तापमान 26.6 डिसे रिकार्ड हुआ।
ये सिस्टम जो मौसम को कर रहे प्रभावित
- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश व पूर्वी राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।
- मानसून ट्रफ लाइन कोटा होते हुए गुजर रही है।
- जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
- जम्मू व पाकिस्तान में भी चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।
- इन सभी कारणों से मौसम में बदलाव आया है।
जारी किया गया अलर्ट
heavy rain: सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, भिंड, मुरैना, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
orange alert : भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी
yellow alert: अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। 25 जुलाई से ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
पारे की चाल
समय तापमान
5:30- 27.4
08:30- 30.2
11:30- 32.6
14:30- 32.4
15:30- 29.0
Published on:
27 Jul 2023 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
