scriptWeather Update: मानसून के बीच यहां पड़ रही है भीषण गर्मी, लोगों का हाल बेहाल | Weather Update: Weather Update: It is getting hot here people trouble | Patrika News

Weather Update: मानसून के बीच यहां पड़ रही है भीषण गर्मी, लोगों का हाल बेहाल

locationग्वालियरPublished: Jun 27, 2021 07:57:28 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

लगातार पांचवें दिन प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा ग्वालियर चंबल अंचल

hot weather in gwalior

hot weather in jabalpur

ग्वालियर. एक तरफ प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने से मौसन खुशनुमा हो गया तो वही प्रदेश के उत्तर मध्य क्षेत्र में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। यहां पिछले पांच दिनों में ग्रमी और उमस ने लोगों का जीन मुश्किल कर दिया है।

weather_news_today.jpg

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। तापमान बढ़ने से हवाए भी गर्म हो गई। प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में आसमान में बादल नहीं होने से तापमान बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान ग्वालियर चंबल अंचल में ही दर्ज किया और यह लगातार पांचमें दिन था जब प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म इस अंचल के जिले रहे। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, आने वाले 24 घंटे में आसमान साफ रहने से तापमान में बृद्धि होगी।

Must See: 24 घंटों में तेज बारिश का अलर्ट, सिर्फ 10 दिनों में औसत से 47 फीसदी अधिक हो चुकी है बारिश

as030515.jpg

एक तरफ मानसून से पूरा प्रदेश तरबतर हो गया है तो ग्वालियर अंचल में लोग बारिश की बूंद-बूंद के लिए तरस गए हैं। इसी वजह से अंचल में तापमान बढ़ रहा है। पिछले सालों में इस समय बारिश हो जाने से लोग को गर्मी से राहत मिल जाती थी पर इस बार स्थानीय स्तर पर कोई सिस्टम नहीं बनने से बारिश नहीं हो रही है। लोग सुबह से ही उमस और लू जैसी गर्म हवाओं से परेशान हैं।

mausam_6861026_835x547-m.png

मौसम विज्ञानिकों के मुताबित महाकौशल अंचल में अच्छी बारिश होने की वजह मानसूनी ट्रफ लाइन का पूर्वी उत्तर प्रदेश से झारखंड होते हुए बंगाल तक सक्रियता बनाए हुए है। झारखंड के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र है। इससे शहर का मौसम प्रभावित है। पंजाब और उससे लगे हरियाणा और दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थन के ऊपर भी एक चक्रवात सक्रिय है। इसके प्रभाव से राजस्थान से मध्य प्रदेश, झारखंड होते हुए एक द्रोणिका बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसी के चलते जबलपुर जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x829erb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो