ग्वालियर

Weather updates : ठहरा मानसून फिर से मचाएगा उत्पात, 28 से 31 अगस्त तक झमाझम बारिश का Alert

Weather updates : मानसून ब्रेक होने से शहर में राजस्थान की हवा ने दस्तक दे दी। 9 से 10 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। इस हवा ने नमी को सोखना शुरू कर दिया है। गर्मी की वजह से 48 घंटे में नमी सूख जाएगी, जिससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है। इससे शहर सहित अंचल में गर्मी रफ्तार पकड़ेगी। हवा चलने की वजह से उमस कम रहेगी।

less than 1 minute read
monsoon

सुबह से ही मौसम बदल गया था। सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन राजस्थान की हवा के चलने से धीरे-धीरे मौसम बदल गया। दिन के तापमान में उछाल आ गया और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण फिर से एसी व कूलर चलाने पड़ रहे हैं। बिजली की खपत भी बढ़नी शुरू हो गई है। दोपहर में गर्मी अधिक रही।

हिमालय में मानसून, इसलिए मौसम शुष्क

-मानसून ट्रफ लाइन का पूर्वी व पश्चिमी हिस्सा हिमालय की तराई में हैं। इस कारण हवा में नमी नहीं आ रही है। इस कारण आसमान साफ हो गया है।

-चक्रवातीय घेरा भी कहीं भी सक्रिय नहीं है। मानसून ब्रेक की वजह से यह स्थिति बनी है।

-अंचल के आसपास कोई सिस्टम नहीं होने से मौसम शुष्क (ड्राय) हो गया है। मौसम ड्राय होने पर गर्मी बढ़ेगी।

कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश में अभी मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस कारण प्रदेश के अधिकांश जगह मौसम शुष्क हो रहा है। हालांकि, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 5 से 6 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

Published on:
27 Aug 2023 10:53 am
Also Read
View All

अगली खबर