12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather: 14, 15, 16 मार्च को एक्टिव रहेगा ‘पश्चिमी विक्षोभ’, आंधी-बारिश अलर्ट जारी

MP Weather: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 मार्च तक दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। इसके बाद मौसम पलटेगा ....

2 min read
Google source verification
MP Weather

MP Weather (Photo Source - Patrika)

MP Weather: गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को जल्द कुछ राहत मिल सकती है। कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर भारत के मौसम पर दिखने लगा है। इसके चलते 14 से 16 मार्च के बीच मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है और गरज-चमक, बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार बन रहे हैं। शहर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप के कारण दिन में चुभन बढ़ गई और गर्म हवाओं का अहसास बना रहा।

हवा में हल्की नमी रहने से उमस भी महसूस की गई, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। तापमान बढऩे के कारण रात का मौसम भी गर्म बना रहा और लोगों को पंखे व कूलर का सहारा लेना पड़ा।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 मार्च तक दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो यदि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ता है तो अगले कुछ दिनों में गर्मी की रफ्तार पर थोड़ी लगाम लग सकती है और लोगों को तपिश से राहत मिल सकती है।

कैसा रहा तापमान

एमपी में पांच बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, ग्वालियर-उज्जैन में 37.7 डिग्री, भोपाल में 36.4 डिग्री और जबलपुर में 36.5 डिग्री रहा। वहीं, रतलाम में पारा 40 डिग्री रहा। नर्मदापुरम में 39.9 डिग्री, धार में 39.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 38.4 डिग्री, खजुराहो में 38.2 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह, मंडला, उमरिया, सागर, खरगोन, खंडवा और श्योपुर में तापमान 37 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। इस मार्च में पहली बार अधिकतम तापमान रहा।

जानें कहां-कहां बदलेगा मौसम

14 मार्च- मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, और भिंड।

15 मार्च- मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल।