2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए सोशल प्लेटफॉर्म बेस्ट, वाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप से तय हो रहे रिश्ते

व्हाट्सअप ग्रुप पर बायोडाटा मिलने से लोगों को काम काफी आसान हो गया है...

2 min read
Google source verification
gettyimages-1127706701-170667a.jpg

social platform

ग्वालियर। भागदौड़ भरी जिंदगी मे कई समाजों ने अच्छी पहल शुरू की है। समाज के युवक-युवतियों के रिश्ते देखने के लिए व्हाट्सअप, टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बायोडाटा शेयर किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन ग्रुप में डाले गए बायोडाटा के सकारात्मक परिणाम निकलकर सामने आ रहे हैं और युवाओं रिश्ते भी तय हो रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर बिना खर्च किए 24*7 देश-विदेश में बायोडाटा देखकर रिश्ते पक्के कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को मैरिज ब्यूरो के बिना चक्कर लगाए ही घर बैठे अच्छे रिश्ते मिल रहे हैं।

खंडेलवाल समाज : खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष किशोर गुप्ता ने बताया हमारे समाज के खंडेलवाल वैश्य विवाह मंडल, खंडेलवाल लग्न मंडप और खंडेलवाल राजस्थान कैंडिडेट तीन ग्रुप हैं। जिनमें से हरेएक में 15 से 20 बायोडाटा आते हैं। देश भर के 4 हजार से अधिक लोग इनसे जुड़े हैं। बायोडाटा देखकर संबंधित जगह पर रिश्तेदार के जरिए जानकारी लेकर रिश्ता तय हो जाता है। व्हाट्सअप ग्रुप पर बायोडाटा मिलने से लोगों को काम काफी आसान हो गया है।

जैन समाज : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर के संस्थापक अध्यक्ष अनुपम चौधरी ने बताया कि हमारी ओर से संजोग बनाए रिश्ते, शुभ परिणय परिवार समूह, शुभ विवाह जैन परिवार जैसे व्हाट्सअप ग्रुप चलाए जा रहे हैं। इनमें 300 से 500 लोग जुड़े हैं। हर रोज करीब 50 से अधिक बायोडाटा इन ग्रुपों में आते हैं। इनसे काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

ब्राह्मण समाज : ममता कटारे ने बताया कि कुछ समय पूर्व सर्व ब्राह्मण विवाह संगठन और सनाढ्य ब्राह्मण विवाह संगठन व्हाट्सअप ग्रुप बनाए थे। इनसे देश भर के करीब डेढ़ हजार लोग जुड़े हुए हैं। रोजाना 50 से अधिक बायोडाटा इनमें शेयर किए जाते हैं। अभी तक 100 से अधिक रिश्ते इन ग्रुप्स से तय हो चुके हैं। वर्तमान में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वे हर बच्चे को देखने जा सकें, ऐसे ग्रुप के जरिए बच्चों की पूरी जानकारी मिल जाती है।

अग्रवाल समाज : राजेश ऐरन ने बताया कि अग्रवाल परिचय सम्मेलन व्हाट्सप ग्रुप बनाया हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में हर रोज युवक-युवतियों के बायोडाटा आते हैं। अभी तक कई रिश्ते भी इनके जरिए तय हुए हैं। इसके साथ ही अग्रवाल परिचय पत्रिका भी ऑनलाइन ही मोबाइल पर उपलब्ध कराते हैं, जिसमें बायोडाटा की जानकारी रहती है।

माहेश्वरी समाज : 600 रिश्ते तय हुए

मुख्य संचालिका रेखा लड्ढा और ग्रुप एडमिन प्रदीप जाजू ने बताया कि बंधन अंतरराष्ट्रीय ग्रुप से देश भर में करीब दो हजार सेे अधिक लोग जुड़े हैं। इस व्हाट्सअप ग्रुप में रोजाना 100 से अधिक बायोडाटा आते हैं। इस ग्रुप में 10 हजार से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा शेयर किए जा चुके हैं और अभी तक 600 से अधिक रिश्ते गु्रप के माध्यम से तय हो चुके होंगे। कई लोग तो सूचना शेयर भी नहीं करते हैं। खास बात यह है कि इस ग्रुप में तीन दिन लड़कियों के तो तीन दिन सिर्फ लडक़ों के बायोडाटा ही शेयर होते हैं। वहीं लोग तसल्ली से बायोडाटा देख सकें इसके लिए एक दिन इसमें कुछ भी नहीं भेजा जाता है।