
महात्मा गांधी व चंद्रशेखर आजाद मार्ग का चौड़ीकरण ठंडे बस्ते में
देवास. पिछले साल महापौर चुनाव के बाद शहर के अतिव्यस्त महात्मा गांधी मार्ग व चंद्रशेखर आजाद मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारियां शुरू हुई थी। दोनों के प्रोजेक्ट भी तैयार कर टैंडर बुलाए गए थे लेकिन किसी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई। अब फिर से टैंडर बुलाने की तैयारी है। हालांकि चुनावी साल होने के कारण यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू होते नजर नहीं आ रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पिछले साल मेयर इन काउंसिल ने इन दोनों मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति दी थी। इसके बाद प्रोजेक्ट बनाया गया और टैंडर बुलाए गए थे।
बड़े स्तर पर होगी तोड़फोड़प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम ने दोनों मार्ग पर सर्वे कर अतिक्रमण व अन्य बाधक निर्माण चिन्हित किए थे। चूंकि दोनों मार्ग मुख्य बाजार क्षेत्र में हैं। कई व्यापारियों के निर्माण प्रोजेक्ट में आ रहे हैं और बड़े स्तर पर दोेनों मार्गों पर तोड़फोड़ भी होगी। साथ ही तोड़फोड़ के दौरान विरोध की भी संभावना है। सूत्रों की माने तो चुनावी साल होने के कारण फिलहाल इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है ताकि लोगों की नाराजगी न रहे। ऐसे में अब यह प्रोजेक्ट 2024 में ही शुरू होने की संभावना है।
4.55 करोड़ से चौड़ा होना है महात्मा गांधी मार्गउल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी मार्ग पर शहर का मुख्य बाजार है। फिलहाल यह काफी संकरा है और दोनों ओर दुकानें होने से वाहनों की पार्किंग भी सड़क किनारे ही होती है। ऐसे में यहां प्रतिदिन जाम के हालात बनते हैं। वहीं अतिक्रमण भी बड़ी समस्या है। ऐसे में नगर निगम ने 4.55 करोड़ रुपए की लागत से इसके चौड़ीकरण की योजना बनाई थी। मास्टर प्लान के अनुसार महात्मा गांधी मार्ग को सयाजी द्वार से जनता बैंक चौराहा तक 15 मीटर चौड़ा करना प्रस्तावित है।
ढाई करोड़ रुपए खर्च होंगे चंद्रशेखर आजाद मार्ग परइसी प्रकार शहर के चंद्रशेखर आजाद मार्ग को बस स्टैंड से राजबाड़ा तक चौड़ा करने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाया गया था। यह मार्ग मास्टर प्लान के अनुसार 12 मीटर चौड़ा होना है। वर्तमान में यह मार्ग काफी संकरा है और यहां भी जाम के हालात बनते हैं।
-महात्मा गांधी मार्ग, चंद्रेशखर आजाद मार्ग व पीठा रोड का चौड़ीकरण हमारी पहली प्राथमिकता है। महात्मा गांधी व चंद्रशेखर आजाद मार्ग का प्रोजेक्ट बनाकर टैंडर बुलाए थे लेकिन प्रक्रिया में किसी ठेकेदार ने भाग नहीं लिया। दोबारा टैंडर निकाले जा रहे हैं। -गीता अग्रवाल, महापौर
Published on:
23 May 2023 12:53 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
