2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को है ब्लू फिल्म का शौक, बलात्कार की बात भी बताई, पति ने मानसिक संतुलन बिगड़ने का हवाला देकर लिया तलाक

पति ने स्थायी भरण पोषण में 4 लाख रुपए दिए, आपसी समहति से लिए है तलाक, दोनों की अंतिम गवाही शेष

less than 1 minute read
Google source verification
पत्नी को है ब्लू फिल्म का शौक, बलात्कार की बात भी बताई, पति ने मानसिक संतुलन बिगड़ने का हवाला देकर लिया तलाक

पत्नी को है ब्लू फिल्म का शौक, बलात्कार की बात भी बताई, पति ने मानसिक संतुलन बिगड़ने का हवाला देकर लिया तलाक

कुटुंब न्यायालय में एक दंपत्ति ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। पति का आरोप था कि पत्नी ब्लू फिल्म की शौकीन है, उसे देखने से रोकता हूं तो वह झगड़ा करती है। शादी के पहले बलात्कार भी हुआ था। इस बात को छिपाया है। पत्नी की इस हरकत को वह सहन नहीं कर सका और मानसिक संतुलन खो चुका हूं। जबकि पत्नी ने दहेज न दिए जाने का विवाद बताया। दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि रिश्ता जुडऩे की संभावना नहीं थी। आपसी सहमति से तलाक के लिए तैयार हो गए। पति ने पत्नी को स्थायी भरण पोषण 4 लाख रुपए दिए हैं। सहमति से लिए तलाक पर दोनों के अंतिम बयान होना शेष हैं।

दरअसल पांच साल पहले गजेंद्र (परिवर्तित नाम) विवाह रोशनी (परिवर्तित नाम) से हुआ था। शादी के 15 दिन तक दोनों साथ रहे। उसके बाद पति-पत्नी ने अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में एक दूसरे को बताया। पत्नी ने बलात्कार की बात पति को बता दी। शादी के 15 दिन बात पति नौकरी पर चला गया। पत्नी मायके चली गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। पति ने रोशनी को अपने साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में भरण पोषण का आवेदन लगाया। पति ने तलाक का आवेदन पेश कर दिया। 2019 से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। पति का आरोप था कि पत्नी ने पत्नीवृत धर्म का पालन नहीं किया। ब्लू फिल्म, गंदी चैटिंग करना का शौक रखती है और रोकते हैं तो विवाह करना शुरू कर देती है।

तलाक के लिए ये तथ्य दिए

पत्नी ने ये तर्क

Story Loader