
ग्वालियर। भाई के साथ पत्नी को इश्क लड़ाते देख लिया तो दोनों ने मिलकर उसे हंसिए से काट डाला। उस पर तब तक हंसिए से वार किए जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। जुर्म को मिटाने के लिए हत्यारों ने कमरे में फैला खून समेट कर उसे धोने की कोशिश की। नाकाम रहे तो कहानी रची कि उपद्रवियों ने घर में घुसकर हत्या की है। करीब १२ घंटे तक देवर,भाभी पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करते रहे, लेकिन देर रात सच उगल दिया। पुलिस ने बताया तिकोनिया मुरार निवासी उमेश (३५) पुत्र कल्याण सिंह कुशवाह कुछ सालों से गुजरात में रहकर गैस एजेंसी पर नौकरी करता था। तिकोनिया,मुरार में भी उसने किराए का मकान ले रखा था। यहां पत्नी ममता,बेटा आकाश और विकास रहते थे।
उनकी देखभाल के लिए उमेश ने बुआ के लड़के गजेन्द्र (२७) को भी गांव से शहर बुला लिया था। करीब चार साल गजेन्द्र उनके साथ रह रहा था। कुछ दिन पहले उमेश पत्नी और बच्चों को गुजरात भी ले गया था। २९ मार्च को परिवार वापस लौटा था। एक दिन शहर में रुककर सब गांव चले गए। १ अप्रैल को लौटे तो दोनों बेटे सिकंदर कंपू में मामा हेमराज के घर चले गए।
पुलिस ने बताया ममता और गजेन्द्र में इश्क था। उमेश को इसकी भनक नहीं थी। मंगलवार रात ममता और उमेश कमरे में सो गए। गजेन्द्र दूसरे कमरे में सो रहा था। आधी रात को उमेश की नींद खुली तो उसने पत्नी और गजेन्द्र को आपत्तिजनक हालत में देखा। विरोध किया तो दोनों ने हंसिए से उसे मार डाला।
पत्नी चुप,प्रेमी ने उगला राज
पुलिस का कहना है ममता एक रट लगाए है कि उसे नहीं पता कि पति की हत्या किसने की है। वह तो शौच के लिए गई थी। जब लौटी तो पति का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके शरीर पर करीब १२ घाव थे। जबकि आरोपी गजेन्द्र ने पुलिस को बताया रंगे हाथ पकड़े जाने पर ममता ने हंसिया उठाकर उसे दिया था। उसी से उमेश की हत्या की। फिर कमरा धोकर खून साफ करने की कोशिश की। लेकिन फर्श से खून के धब्बे नहीं हटे। दो दिन पहले मुरार में उपद्रव हुआ था तो कहानी बनाई कि रात को उत्पाती घर में घुस आए उन्होंने उमेश को मार डाला।
Published on:
05 Apr 2018 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
