पत्नी के परफ्यूम लगाने से इस कदर बौखलाया पति की पत्नी को मार दी गोली। गोली महिला के हाथ और सीने में लगी, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
संजना संवरना हर महिला को पसंद होता है, लेकिन ग्वालियर में संजने संवरने के कारण एक महिला की जान पर बन आई। महिला सज संवरकर परफ्यूम लगाकर बाहर जाने के लिए तैयार क्या हुई उसके पति का पारा चढ़ गया। दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर इसी दौरान पति ने पत्नी को गोली मार दी और मौके से भाग निकला। महिला को खून से लथपथ हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
चार महीने पहले जेल से छूटा है पति
शहर के गणेशपुरा (बिजौली) इलाके में रहने वाली नीलम जाटव उम्र 25 साल को पति महेन्द्र ने गोली मार दी। महेन्द्र गुंडा है और चार महीने पहले जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद से वो ससुराल में ही रह रहा था। परिजन के मुताबिक दो दिन से महेन्द्र और नीलम के बीच कहासुनी हो रही थी। नीलम के भाई के मुताबिक दोपहर के वक्त बाहर जाने के लिए बहन नीलम तैयार हुई और जैसे ही उसने इत्र (परफ्यूम) लगाया तो पति दिनेश भड़क गया और विवाद करने लगा। शोर सुनकर वो भागकर उनके कमरे में पहुंचा और समझाने की कोशिश की लेकिन जीजा महेन्द्र पूरी तैयारी से था। उसने कमर से तमंचा निकाल कर नीलम को गोली मार दी और भाग गया।
सीने और हाथ में लगी गोली
गोली नीलम के सीने और हाथ में लगी थी उसे तुरंत परिवार के सदस्य मुरार अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां हालात बदतर मिले। उसे एंबुलेंस से अस्पताल के अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला। उसे पैदल ही चलकर कैजुल्टी में जाना पड़ा। यहां से उसे जेएएच रैफर कर दिया गया। एसडीओपी हिना खां ने बताया नीलम की हालत स्थिर है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसे तलाशा जा रहा है।
देखें वीडियो-