
ग्वालियर. ग्वालियर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हो रही जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला ने अफसरों के सामने खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला की हरकत को देख जनसुनवाई में मौजूद अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। आननफानन में सुरक्षाकर्मियों ने महिला को खुदकुशी करने से रोका और फिर उसे बेसुध हालत में अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि महिला की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और इसे लेकर वो परेशान है।
दुपट्टे से घोंटने लगी अपना ही गला
हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट में अधिकारी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे इसी दौरान भवनपुरा गांव की रहने वाली सरोज जाटव नाम की महिला जनसुनवाई में पहुंची और अफसरों के सामने ही हंगामा करते हुए अपने ही दुपट्टे से अपना गला घोंटने की कोशिश की। सरोज जाटव की इस हरकत से अधिकारी हैरान रह गए जिन्होंने तुरंत मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उसके गले से दुपट्टा हटवाया। तब तक महिला सरोज बेसुध हो चुकी थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
देखें वीडियो-
दबंगों से पीड़ित है महिला
महिला सरोज जाटव ने जो आवेदन दिया है उसमें उसने बताया है कि उसकी पुस्तैनी कृषि जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और कई साल से दबंग उसकी जमीन पर खेती कर रहे हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति की मौत हो चुकी है और वो अकेले ही अपना परिवार चला रही है। उसने तहसील में 25 मई 2023 को जमीन का सीमांकन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसके बाद आरआई ने सीमांकन करने के एवज में उससे 25000 रुपए की डिमांड की और पैसे न देने पर सीमांकन करने से मना कर दिया। पीड़िता के मुताबिक वो काफी गरीब है और ऐसे में इतने पैसे नहीं दे सकती।
देखें वीडियो-
Published on:
06 Jun 2023 03:56 pm
