1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहरी क्षेत्र 18 वार्ड और ग्रामीण की 132 पंचायत ऐसी, जहां 50-50 आवेदन भी नहीं हो सके जमा

-नोडल अधिकारियों की उदासीनता से परेशान महिलाएं, कियोस्क के लगा रहीं चक्कर

2 min read
Google source verification
शहरी क्षेत्र 18 वार्ड और ग्रामीण की 132 पंचायत ऐसी, जहां 50-50 आवेदन भी नहीं हो सके जमा

शहरी क्षेत्र 18 वार्ड और ग्रामीण की 132 पंचायत ऐसी, जहां 50-50 आवेदन भी नहीं हो सके जमा

श्योपुर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली लाडली बहना योजना में जिले की 132 पंचायतों में 50-50 महिलाओं के भी पंजीयन नहीं हो सके हैं। इसमें कराहल की भेला भीमताल में 1, दोब में 5, कलमी ककरधा में 5, सूंसवाड़ा में 8 ज्वालापुर में 7, विजयपुर की देवरी पंचायत में 2, कदवाई में 2, ओछा में 2, धौरेरा में 3, डोंडरी खुर्द में 3, बरोली में 4, सुमरेरा में 4, कींजरी में 7 महिलाओं का ही पंजीयन हुआ है। इसी तरह शहरी क्षेत्र के 18 वार्डों में अभी तक वार्ड ऐसे हैं, जहां 50 से कम महिलाओं के पंजीयन हुए हैं। श्योपुर नगर पालिका के वार्ड-22 में सिर्फ एक महिला का पंजीयन हुआ है। अधिकारियों की उदासीनता की वजह से जिले की रैंकिंग में गिरावट आने की संभावना को ध्यान में रख कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर 12 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। अब दूसरे नोडल अधिकारियों के प्रभार वाले क्षेत्र की समीक्षा की जा रही है। अगले कार्यदिवस में लापरवाही बरत रहे अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव है। उल्लेखनीय है कि जिले में 2 लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन जमा होना है। इनमें से शनिवार तक सिर्फ 25186 महिलाओं का ही पंजीयन हो सका है। शनिवार के लिए दिए गए 10300 के लक्ष्य में से 6966 आवेदन ही जमा हो सके हैं।


ये वार्ड जहां 50 आवेदन भी नहीं हुए जमा
-श्योपुर के वार्ड-22 में 1, वार्ड-23 में 9, वार्ड-5 में 15, वार्ड-8 में 35, वार्ड-13 में 36, वार्ड-14 में 41, वार्ड-17 में 46 आवेदन जमा हो सके हैं।
-विजयपुर के वार्ड-10 में 18, वार्ड-11 में 28, वार्ड-13 में 28, वार्ड-9 में 29, वार्ड-12 में 32, वार्ड-8 में 46 आवेदन जमा हो सके हैं।
-बड़ौदा के वार्ड 14 में 23, वार्ड-2 में 31, वार्ड-9 में 38, वार्ड-8 में 43, वार्ड-7 में 44 जमा हो सके हैं।


यह है शहर और ग्रामीण की स्थिति
ग्रामीण
-कराहल जनपद में शुक्रवार को 2616 और शनिवार को 841 आवेदन जमा हुए हैं।
-श्योपुर जनपद में शुक्रवार को 5665 और शनिवार को 2643 आवेदन जमा हुए हैं।
-विजयपुर जनपद में शुक्रवार को 4690 और शनिवार को 2521 आवेदन जमा हुए हैं।


शहर
-नगर पालिका श्योपुर में शुक्रवार को 3202 और शनिवार को 553 आवेदन जमा हुए हैं।
-नगर परिषद बड़ौदा में शुक्रवार को 813 और शनिवार को 206 आवेदन जमा हुए हैं।
-नगर परिषद विजयपुर में शुक्रवार को 1234 और शनिवार को 202 आवेदन जमा हुए हैं।


वर्सन
-लाडली बहना योजना के आवेदन जमा कराने और ईकेवायसी कराने के लिए शिविर लगातार चल रहे हैं। उदासीनता बरतने वाले 12 अधिकारियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिन पंचायतों और वार्डों में प्रगति कम है, वहां की जानकारी वरिष्ठ स्तर को भेजी जा रही है।
ओपी पांडेय, डीपीओ एवं नोडल अधिकारी-लाडली बहना योजना

Story Loader