3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

याशिर और हिमांग मिस्टर फेयरवेल, मानसी और दीक्षा रहीं मिस फेयरवेल

आइटीएम यूनिवर्सिटी में फेयरवेल पार्टी

2 min read
Google source verification
याशिर और हिमांग मिस्टर फेयरवेल, मानसी और दीक्षा रहीं मिस फेयरवेल

याशिर और हिमांग मिस्टर फेयरवेल, मानसी और दीक्षा रहीं मिस फेयरवेल

ग्वालियर.

आइटीएम यूनिवर्सिटी में फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी ‘रूखसत-2023’ का आयोजन किया गया। नाद एम्फीथिएटर में खूबसूरत नग्मों और डांस परफॉर्मेंस के साथ जहां जूनियर स्टूडेंट्स ने सीनियर्स को रूखसत किया। वहीं सीनियर स्टूडेंट्स ने उन्हें हर गाइड करने की बात कही। इस दौरान सीनियर्स ने भी रैम्प वॉक किया व पॉइट्री के माध्यम से अपने अनुभव शेयर किए। याशिर और हिमांग मिस्टर फेयरवेल, मानसी और दीक्षा मिस फेयरवेल चुनी गईं। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. एसएस भाकर, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. एसएन खेडकर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. आनंद पांडे, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. शशिकांत गुप्ता मौजूद रहे।

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ फार्मेसाी, स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन, स्कूल ऑफ आर्ट एंड डिजाइन, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, स्कूल ऑफ नर्सिंग, स्कूल ऑफ एजुकेशन और स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिये फेयरवेल पार्टी ‘रूखसत-2023’ में प्री-फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को विदाई दी। सरस्वती वंदना के बाद आकर्षक और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसमें डुईट क्लासिकल डांस की प्रस्तुति स्टूडेंट गरिमा और अनुज द्वारा दी। वहीं अमन और हर्ष ने अपने अलग और अनोखे अंजाद में सॉन्ग की प्रस्तुति देकर मौजूद सभी सीनियर्स स्टूडेंट्स पर अपनी आवाज का जादू चलाया। इसके बाद कौशिकी और उनके ग्रुप ने वेस्टर्न गु्रप डांस की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

सीनियर्स स्टूडेंट्स ने जूनियर का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने के संदेश के साथ ही ट्रेडिशनल और मॉर्डन लुक में रैम्प वॉक कर जूनियर्स को जागरूक किया। इसके बाद सवाल-जवाब सेशन का आयोजन भी किया गया। जहां सीनियर स्टूडेंट्स ने अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुये जूनियर्स के सवालों के जवाब दिए।

हर छात्र में जादुई शक्ति, उसे तलाशें
आइटीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर एसएस भाकर ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी स्टूडेंट्स भले ही आज यहां से विदा हो रहे हैं, लेकिन आइटीएम हमेशा आपकी अपनी रहेगी। आप इस यूनिवर्सिटी के हमेशा अभिन्न अंग रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर छात्र के अंदर एक जादुई शक्ति होती है, जिसे तलाशने की आवश्यकता होती है। छात्रों को संचार कौशल और निर्णय लेने के कौशल पर काम करने की जरूरत है। क्योंकि आप कितने भी बड़े जानकर हो जाओ अगर आपके पास संचार कौशल नहीं है तो आप दुनिया में सफल नहीं हो पाएंगे। उसी प्रकार आपके पास निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए।

Story Loader