ग्वालियर के योगा थेरिपिस्ट प्रबल कुशवाह का शव आखिरकार चीन से भारत आ गया। एकलौते बेटे की मौत से गमजदा माता-पिता ने तीन महीने बाद बेटे का अंतिम संस्कार किया। बता दें कि चीन में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रबल की मौत हो गई थी। जांच में चीन में प्रबल की मौत को आत्महत्या करार दिया था। वहीं कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक प्रबल का शव तीन महीने बाद चीन ने भारत भेजा।