7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिटायर्ड डीएसपी के बेटे व मां से मारपीट,पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

रिटायर्ड डीएसपी के बेटे व मां से मारपीट,पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
police

रिटायर्ड डीएसपी के बेटे व मां से मारपीट,पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

ग्वालियर। किराएदारों से हुए झगड़े के बाद बदमाशों ने रिटायर्ड डीएसपी के बेटे को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दादी बचाने आई तो उन्हें भी डंडों से पीटा। मामा ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हैरानी तो तब हुई जब पुलिस ने बदमाशों पर सिर्फ साधारण मारपीट की एफआइआर की। जबकि उन्होंने बेरहमी से पीटा था। युवक की जान भी जा सकती थी। पुलिस के मुताबिक गुढ़ी नाका साईं कॉलोनी निवासी भूपेन्द्र सिंह जादौन पुत्र भान सिंह जादोन की डंडों से मारपीट हुई है।

करौली (राजस्थान) भवानी सिंह ने बताया भानजे भूपेन्द्र के साथ रेलवे स्टेशन से सामान लेकर घर लौट रहे थे। तभी राजवीर स्कूल के पास गुड़ी पहाडि़या निवासी दौलत ने डंडा फेंककर मारा जो कनपटी पर आकर लगा। इसके बाद भानजे के साथ घर पहुंच गए। चंद मिनट बाद ही पीछे से रामवरन गुर्जर घर पर आ गया। उसने भूपेन्द्र को डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद लोकेन्द्र गुर्जर भी आ गया। उसने भूपेन्द्र के पैरों में डंडे मारे। जिससे पैरों की हड्डी टूट गई।

इतनी पिटाई करने के बाद भी उनका मन नहीं भरा तो विशंभर गुर्जर ने डंडे से भूपेद्र के शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। नाती के चीखने की आवाज सुनकर दादी बेटी बाई बचाने आने तो रामवरन ने डंडे से उन्हें भी पीटा। उन्होंने रोका तो बदमाश जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन सवाल यह उठता है कि बदमाशों के खिलाफ थाने की पुलिस बड़ी कार्रवाई से क्यों बच रही है।

किराएदारों से हुआ था झगड़ा
भूपेन्द्र के घर के सामने ही बदमाशों ने भी घर बना रखा है। जिसमें कुछ किराएदार रहते है दो दिन पहले भूपेन्द्र का उन किराएदारों से झगड़ा हो गया था। उनमें हाथापाई भी हुई थी। उसी रंजिश पर बदमाशों ने भूपेन्द्र पर हमला कर दिया।