20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार का झूठा नाटक दिखाकर GF से बनाए संबंध,शादी के नाम पर दी यह सजा

युवक ने शादी का झांसा देकर मछली मंडी (ग्वालियर) में रहने वाली युवती को पहले अपने प्यार में फंसाया फिर उसके साथ करीब दो माह तक दुष्कर्म करता रहा

2 min read
Google source verification
rape

youth

ग्वालियर। शहर में रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर मछली मंडी (ग्वालियर) में रहने वाली युवती को पहले अपने प्यार में फंसाया फिर उसके साथ करीब दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की ने शादी की जिद की तो उसे युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे धमकाया। शनिवार को माता-पिता को साथ लेकर लड़की ग्वालियर थाने पहुंची और पुलिस को सारा मामला बताया। जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: आधी रात बदमाशों ने तोड़ी एटीएम मशीन फिर की ये हरकत, इंजीनियर भी रह गए हैरान

पीडि़ता ने बताया जडेरूआ (पिंटो पार्क) निवासी दीपू बाथम को वह दो साल से जानती है। दीपू का उसके घर भी आना जाना था। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। दीपू ने वादा किया उसके साथ शादी करेगा। १५ सितंबर को वह मेरे घर आया। उस समय माता-पिता घर पर नहीं थे। दीपू ने जबरन शारीरिक संबध बनाए।

यह खबर भी पढ़ें: ब्लड न मिलने पर भाई बना अंपग,अब दूसरों को नहीं होने देते ब्लड की कमी,बचा रहे हैं लोगों की जान

विरोध किया तो बोला घरवालों को बताकर उससे शादी कर लेगा। कई बार शादी के लिए कहा तो टाल मटोल करता रहा। फिर ५ नबंबर को दीपक माता-पिता की अनुपस्थिति में घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शादी के लिए कहा तो गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

यह खबर भी पढ़ें: यहां चल रही है मुख्यमंत्री कप जिला स्तरीय प्रतियोगिता,अपनी टीम का देखें रिजल्ट

गुंडों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
नादरिया माता (गुढ़ा) में शुक्रवार रात चौरसिया कॉलोनी निवासी विवेक शर्मा को डंडो से पीटकर लहूलुहान करने वाले गुंडों पर माधोगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गुंडों ने विवेक को पीटने के बाद तीन-चार लोगों के घरों पर जाकर गोलियां भी चलाई थी। दबिश के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिले।