4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर लड़की से किया गैंगरेप और फिर उसे जिंदा जला दिया, देखें वीडियो

हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
ghar me ghuskar nabalig ladki se gangrape

हमीरपुर. मझगवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती से गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जलाने देने का मामला सामने आ रहा है। इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना स्थल पर ही पीड़िता की दर्दनाक मौत हो गई। सामूहिक बलात्कार के आरोपी गांव के ही युवक हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया, पीड़िता घर में अकेली थी। मां-बाप कहीं बाहर गये हुए थे। छोटा भाई गांव में था। घर में अकेली लड़की को पाकर इस घटना को अंजाम दिया गया। नाबालिग की शादी इसी साल अप्रैल में मध्य प्रदेश में होनी थी। इसके लिये घर वालों ने जेवर बनवा लिये थे। कुछ नगद पैसा भी घर में रखा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी जेवर और पैसा भी उठा ले गये।

आरोपियों ने छोटे भाई को भी की मारने की कोशिश
मामला हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र का है। बीती रात 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। आरोप है कि वारदात को गांव के ही दो सगे भाइयों (सुनील और सोनू) ने अंजाम दिया है। लोगों को इस घटना के बारे में पता न चले। आरोपी युवकों ने नाबालिग पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक, जब आरोपी जब इस घटना को अंजाम दे रहे थे, मृतक का छोटा भाई घर में आ गया। उसने आरोपियों को पहचान लिया तो उसे भी मारने की कोशिश की गई।

रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। रात में ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तज़ार है।

वीडियो में देखें- क्या बोले, हमीरपुर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव...

Story Loader