2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना पुलिस वेरीफिकेशन के रह रहे 4 दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार, तीन युवतियां भी हैं शामिल, कर रहे थे यह काम

कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों में बगैर पुलिस वेरीफिकेशन के रह रहे 4 दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में ले लिया जिनमें तीन युवतियां भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
Police arrest 4 Dozen people with 3 young girl in police verification

बिना पुलिस वेरीफिकेशन के रह रहे 4 दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार, तीन युवतियां भी हैं शामिल, कर रहे थे यह काम

हमीरपुर. स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों में बगैर पुलिस वेरीफिकेशन के रह रहे 4 दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में ले लिया। सभी युवक एक कंपनी के प्रोडक्ट सेल करने की ट्रेनिंग ले रहे थे जिनमें तीन युवतियां भी हैं। पुलिस इन सभी का वेरिफिकेशन कराने में जुटी हुई है कुछ युवक दूसरे प्रदेशों के रहने वाले हैं। बड़ी संख्या में युवकों को हिरासत में देने की खबर से शहर में भी सनसनी मची रही। मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व ही इतनी बड़ी संख्या में बगैर वेरीफिकेशन के युवकों के रहने की घटना से प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें - प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां की गोली मारकर की हत्या, फिर इसके बाद किया यह काम

जानें क्या है पूरा मामला

शहर के गौरा देवी, कालपी चौराहा और सय्यद बाड़ा मोहल्ले में कुछ समय से बाहरी युवकों के ग्रुप के ग्रुप रुके हुए थे। गुरुवार को पुलिस को जैसे ही बड़ी संख्या में बाहरी युवकों के अलग-अलग स्थानों पर रुकने की खबर मिली वैसे ही पुलिस सक्रिय हो गई पुलिस की टीम ने कल कुल 5 मकानों में से 4 दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में ले लिया जिनमें तीन युवतियां भी शामिल हैं। इन युवकों में 20 साल से लेकर 40 साल तक के युवक हैं। कोतवाली पुलिस इन सभी का वेरिफिकेशन कराने में जुटी हुई है।

इसके साथ ही बताया गया है कि ऐसे युवकों की संख्या 200 के आस-पास है जो मौके पर मिले नहीं कुछ पुलिस के पहुंचने के बाद भाग भी गए। पुलिस हिरासत में ट्रेनिंग मनोज कुमार सहारनपुर और संदीप यादव रायबरेली ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद इन युवकों को कंपनी के प्रोडक्ट सेल करने हैं जिसमें इन्हें 20% कमीशन मिलेगा। 10 से 12 दिन की ट्रेनिंग होती है शहर में 2 स्थानों पर ट्रेनिंग दी जा रही थी और बताया कि अभी उनके पास कंपनी के सारे अभिलेख नहीं थे कुछ ही दिन में आने वाले थे उन्होंने बताया कि ज्यादातर युवक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के हैं कुछ झारखंड के भी रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - व्हाट्सअप पर स्टेटस लगाने को लेकर जमकर चली गोलियां, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि दहशत में आए लोग

मकान मालिकों से भी हो रही पूछताछ

इस संबंध में कोतवाल के. पी. सिंह का कहना है कि सभी युवकों का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि युवक अपराधी प्रवृत्ति के हैं या फिर उनके यहां रुकने के पीछे कोई वजह है। मकान मालिकों से भी पूछताछ बगैर पुलिस वेरीफिकेशन के बड़ी संख्या में युवकों को किराए के मकान देने वाले मकान मालिक को से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। लक्ष्मीबाई चौराहा में वीरेंद्र यादव के मकान में कंपनी ने कार्यालय खोल रखा था। हरिकिशन गुप्ता के आवास पर ट्रेनिंग हो रही थी सैयदवाड़ा के अरशद अली और नोबस्ता के अली अहमद ने भी इन युवकों को किराए में मकान दे रखे थे।

Story Loader