5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू, की गई यह व्यवस्था

- यूपी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू - कलेक्ट्रेट परिसर में लगी बैरिकेटिंग

less than 1 minute read
Google source verification
हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू, की गई यह व्यवस्था

हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू, की गई यह व्यवस्था

हमीरपुर. यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP Vidhnsabha Upchunav) को लेकर हमीरपुर के लिए तारीख की घोषणा की जा चुकी है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके मद्देनजर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने चाक चौबंद्ध व्यवस्था के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेटिंग शुरू हो गयी है और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी की जा रही।

हमीरपुर जिले की 228 सदर विधानसभा सीट में उपचुनाव होना है। इस सीट से भाजपा के अशोक सिंह चन्देल विधायक थे, जो कि 1997 में हुई पांच लोगों की हत्या के जुर्म में जेल मे बंद हैं। उन्हें 19 अप्रैल को आजीवन कारवास की सजा सुनाई गई थी। सजा सुनाने के बाद अशोक सिंह चंदेल की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। उनके जेल जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई। उस समय मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे एल वेंकटेश्वरलू ने विधानसभा के प्रमुख सचिव और प्रमुख सचिव (गृह) को पत्र लिखा था, जिसमें अशोक चंदेल की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई थी।

ये भी पढ़ें:स्वतंत्र देव अभी पुरानी कार्यकारिणी से चलाएंगे काम, नवंबर में बनेगी उनकी टीम