
उसने बहन को अपने प्रेमी के साथ देख लिया, फिर उतार दिया मौत के घाट
हमीरपुर. जिले जनपद के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में छह दिन पूर्व बस स्टैंड के पास घर में मृत पाई गई छात्रा की आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर छठवें दिन हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर के मामले का पर्दाफाश किया हैं। भाई ने प्रेमी से लगातार मेल मिलाप करने से खफा होकर बहन की हत्या की थी। घटना के समय भाई बहन के अलावा घर पर कोई मौजूद नहीं था।
चार जून को बस स्टैंड के पास रहने वाले हरिशंकर गुप्ता की बेटी आस्था 16 ने घर में फांसी लगकर आत्महत्या कर ली थीं। इस घटना की तहरीर मृतका के पिता ने थाने में देकर पुत्री की आत्महत्या की बात कही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आस्था की हत्या गला दबा कर की गई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद थाने के एसआई अरविंद मिश्रा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया और विवेचना शुरू की । चार दिन की कवायद के बाद पुलिस इस हत्या कांड को खोलने में सफल हो गई।
हत्या के बाद बहन के शव को फंदे में टांगा
बताते है आस्था का कस्बे के किसी युवक से मित्रता थी। इस पर घर में सभी लोग आपत्ति करते थे। लेकिन आस्था घर वालों की परवाह किए बिना आपने सहपाठी मित्र से लगातार मिलती जुलती रहती है। 4 जून को आस्था कोचिंग जाने के लिए निकली थी रास्ते मे उसकी मुलाकात सहपाठी मित्र से हुई थी। जिसे भाई हर्षित ने देख लिया था।
कोचिंग से लौटने के बाद हर्षित ने बहन को मित्र से मिलने पर जमकर फटकारा। इससे दोनों में बहस हो गई। गुस्से में आए हर्षित ने मारपीट के बाद बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका दुपट्टा छत में लगे कुंड से बांध दिया था। घटना के समय माता पिता रिश्तेदारी में बांदा गए थे। प्रभारी थानाध्यक्ष अवनेंद्र सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा हो गया है। आरोपी भाई हर्षित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Updated on:
11 Jun 2018, 4:53 PM IST
Published on:
11 Jun 2018, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.