हमीरपुर. जिले में बड़ी घटना होने से सनसनी मची हुई है। यहां राठ कस्बे (Rath) के गुलाब नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हुई है। जिस घर में यह घटना घटी है वह घर अन्दर से बंद है, जिसमें ब्रजेन्द्र राठौर उनकी पत्नी गीता वा डेढ़ साल का बच्चा भी था। जिनकी मौत हो चुकी है। फिलहाल इस घर में अभी तक कोई अन्दर नहीं गया है। क्योंकि पुलिस को फोरेंसिक टीम सहित आला अधिकारियों के आने का इंतज़ार है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है तो वहीं इलाके में सनसनी फैली हुई है। तीनों लोगों की मौत कैसे हुई यह मामला पुलिस के खुलासे के बाद ही पता चल सकेगा।