1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hamirpur crime news : महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,मृतक महिला के बेटे ने हत्या का खोला राज

Hamirpur News : हमीरपुर जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई है। वही हत्या के बार इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Hamirpur crime news : मृतक महीला की फाइल फोटो

Hamirpur crime news : मृतक महीला की फाइल फोटो

वही पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात में एक व्यक्ति महिला के घर आया था। उससे महिला का झगड़ा हुआ था। संभवता वह ही महिला का फोन भी ले गया है। फिलहाल जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। घटना मौदहा कोतवाली के छिरका की है।

हमीरपुर के छिरका गांव में महिला अपने बच्चों के साथ अकेले रहती थी। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने जानकारी की तो घर के अंदर महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 28 वर्षीय गिंदिया के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्यवाही में जुट गई। महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेले रहती थी। उसका पति कमलेश गुजरात के राजकोट में काम करता है। वह 6 महीने पहले घर आया था।

महिला के जेठ राजबहादुर ने बताया कि बच्चे आंनद ने बताया है। कि रात करीब बारह बजे एक आदमी आया था,उससे उसकी मां का झगड़ा भी हुआ था। जिसके चलते उसने मां के सिर पर डण्डा मार दिया और मोबाइल फोन लेकर चला गया। वह मूल रूप से बांदा जिले के दरदा की रहने वाली है। और बीते दस साल पहले उसका विवाह कमलेश के साथ हुआ था। जिसके दो पुत्र 6 वर्षीय आकाश और 4 वर्षीय आनंद हैं।

हमीरपुर क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने बताया कि बच्चों से पूछताछ में पता चला है की एक व्यक्ति बारह या एक बजे रात में महिला के घर आया था। जिसका महिला से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इस दौरान मारपीट की भी बात सामने आई है। साथ ही मोबाइल फोन भी ले जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल जांच चल रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Story Loader