2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के विवाद में हुई फायरिंग से दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी, खतरे से हैं बाहर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 29 Jun 2021, 1:47 PM IST

Hamirpur Police

Two injured due to firing in children's dispute

हमीरपुर. जिले में एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है, जिसमें बच्चों के आपसी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार हालत सामान्य, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला चुनावी विवाद का बताया जा रहा है जो बच्चों की लड़ाई हो जाने पर सामने आ गया।

घटना हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव की है, जहां 2 बच्चों के बच्चों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। बच्चों का झगड़ा देख वहां बच्चों के परिजन पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। एक पक्ष के सामने दूसरे पक्ष के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से आकिब और उसकी मां तहरा बानो रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुन घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और पूछताछ कर रही है। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, फायरिंग करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश