27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पालिका अध्यक्ष पति और पार्षद की गोली मारकर हत्या

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 24 Sep 2018, 6:47 PM IST

Murder

नगर पालिका अध्यक्ष पति और पार्षद की गोली मारकर हत्या

हनुमानगढ़/रावतसर.

नगर पालिका अध्यक्ष के पति और पाषज़्द हरवीर सहारण की सोमवार को रावतसर एसडीएम कायाज़्लय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह किसी कायज़् से एसडीएम कायाज़्लय गए थे। कार में सवार होकर आए अज्ञात जनों ने उन पर छह फायर किए। पांच गोली हरवीर सहारण को लगी। उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


इससे गुस्साए हरवीर समथज़्कों ने रावतसर में मेगा हाइवे पर जाम लगा दिया। वे अज्ञात हमलावरों को शीघ्र दबोचने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया। लेकिन जब घंटे भर तक समथज़्क नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर जाम खुलवाया।


जानकारी के अनुसार रावतसर के वाडज़् 20 व 21 में पेयजल पाइप लाइन डालने को लेकर नागरिकों में विवाद चल रहा है। इसके समाधान को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम सहारण के पति तथा पाषज़्द हरवीर सहारण एसडीएम से मिलने गए थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वे एसडीएम से मिलकर बाहर आए तो सफेद रंग की कार में सवार होकर चार-पांच अज्ञात व्यक्ति आए और पाषज़्द पर पिस्तौल से छह फायर किए। इसके बाद अज्ञात हमलावर हरियाणा की तरफ भाग गए। गंभीर घायल हरवीर सहारण को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।


घटना के बाद जिला अस्पताल में हरवीर सहारण के समथज़्कों की भीड़ लग गई। शव जिला अस्पताल की मोचज़्री में रखवाया गया है। शाम पांच बजे तक पोस्टमाटज़्म नहीं कराया गया था। विधायक हनुमान बेनीवाल के देर शाम तक रावतसर पहुंचने की संभावना है। उनके आने के बाद ही हरवीर समथज़्क व परिजन आगे की रणनीति तय करेंगे। अभी तक इस संबंध में मामला भी दजज़् नहीं कराया गया है।


गौरतलब है कि 13 मई को एसओजी की टीम हरवीर सहारण को प्रेम कालीरावणा हत्याकांड में गिरफ्तार कर ले गई थी। पूछताछ में आरोपित ने लीलाधर सोनी की हत्या करना भी स्वीकारा था। दोनों मामलों में पैसे व जमीन को लेकर विवाद था। कई दिन न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद गत माह ही हरवीर सहारण जमानत पर छूटकर आए थे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग