
हनुमानगढ़। जिले के भादरा में रविवार शाम को रोडवेज बस और कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को एम्बूलेंस 108 की सहायता से नोहर राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेन्टर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार कार नोहर से भादरा की तरफ आ रही थी व राजस्थान रोडवेज की बस हनुमानगढ़ जा रही थी। इस दौरान गांव परलीका के पास भादरा-नोहर सड़क पर बस और कार में टक्कर हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद बस पलट गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से कार से मृतकों के शव व घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेन्टर भेजा गया। मृतक व घायल गांव भाना मोडिया जिला फतेहबाद हरियाणा के निवासी बताए जा रहे है। मृतकों के शव नोहर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
15 Aug 2021 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
