6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के बाहर सोए युवक की धारदार हथियार से हत्या, चल रहा था प्रेम प्रसंग

Hanumangarh News : पड़ोसी हरियाणा के जंडवाला बिश्नोईयां गांव में घर के बाहर सोए युवक की किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

2 min read
Google source verification
Murder in Hanumangarh

संगरिया (हनुमानगढ़)। पड़ोसी हरियाणा के जंडवाला बिश्नोईयां गांव में घर के बाहर सोए युवक की किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुकेश कुमार (20) का पड़ोस की एक लड़की के साथ काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों ने दोनों को समझाने के कई बार प्रयास किए, लेकिन नहीं माने। प्रेम संबंधों के चलते लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी गई।

कुछ दिनों से लड़की अपने मायके आई हुई थी। जैसे ही मुकेश को लड़की के आने की जानकारी मिली तो वह घर के आगे बार-बार चक्कर काटने लगा। ऐसे में लड़की के पिता और भाइयों को मुकेश का चक्कर काटना नागवार गुजरा। इस बारे में गांव की पंचायत बुलाकर मुकेश को समझने का प्रयास किया गया। बावजूद इसके वह नहीं माना। बुधवार शाम मुकेश का झगड़ा लड़की के परिवार से इस बात को लेकर हो गया था।

यह भी पढ़ें : परिजनों को देख सड़क पर प्रेमी के साथ दौड़ी युवती, एसपी कार्यालय में घुसे, हुआ हंगामा

25 जून को शादी

जिस लड़की से मुकेश का प्रेम संबंध था, उसकी 25 जून को ही शादी हुई थी। मृतक व लड़की दोनों ही पारिवारिक बताए जा रहे हैं। बीती रात मुकेश (20) पुत्र राय साहब अपने घर के आगे अन्य लोगों के साथ सोया हुआ था। सुबह परिजनों ने देखा तो किसी ने धारदार हथियार से मुकेश की गला काटकर हत्या कर दी है। डबवाली पुलिस को सूचना मिलने पर डीएसपी किशोरीलाल ने मौके पर पहुंचे।

जानकारी हासिल की। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है।