13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भादरा से आखिरकार भाजपा के संजीव बेनीवाल जीते, नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण को मिली जीत

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले की पांचों विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजे जारी हो गए हैं। इसमें हनुमानगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी गणेश राज बंसल ने जीत दर्ज की है। इसी तरह काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद भादरा से भाजपा के संजीव बेनीवाल को विजेता घोषित कर दिया गया है। नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण फिर जीते हैं। वह अपनी विधायकी बचाने में सफल रहे हैं। संगरिया में कांग्रेस के युवा चेहरा अभिमन्यु पूनियां को भारी जनमत मिला।  

2 min read
Google source verification
भादरा से आखिरकार भाजपा के संजीव बेनीवाल जीते, नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण, हनुमानगढ़ से निर्दलीय गणेशराज, संगरिया से कांग्रेस के अभिमन्यु पूनियां, पीलीबंगा से कांग्रेस के विनोद गोठवाल को मिली जीत

भादरा से आखिरकार भाजपा के संजीव बेनीवाल जीते, नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण, हनुमानगढ़ से निर्दलीय गणेशराज, संगरिया से कांग्रेस के अभिमन्यु पूनियां, पीलीबंगा से कांग्रेस के विनोद गोठवाल को मिली जीत

भादरा से आखिरकार भाजपा के संजीव बेनीवाल जीते, नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण, हनुमानगढ़ से निर्दलीय गणेशराज, संगरिया से कांग्रेस के अभिमन्यु पूनियां, पीलीबंगा से कांग्रेस के विनोद गोठवाल को मिली जीत

हनुमानगढ़. जिले की पांचों विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजे जारी हो गए हैं। इसमें हनुमानगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी गणेश राज बंसल ने जीत दर्ज की है। इसी तरह काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद भादरा से भाजपा के संजीव बेनीवाल को विजेता घोषित कर दिया गया है। नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण फिर जीते हैं। वह अपनी विधायकी बचाने में सफल रहे हैं। संगरिया में कांग्रेस के युवा चेहरा अभिमन्यु पूनियां को भारी जनमत मिला। संगरिया से अभिमन्यू पूनियां विजेता घोषित कर दिए गए हैं। इसी तरह पीलीबंगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद गोठवाल को बड़ी जीत मिली है। भादरा विधानसभा से माकपा के बलवान पूनिया को 100161 तथा भाजपा के संजीव बेनीवाल ने कुल 101322 मत हासिल किए हैं। मतगणना के नतीजे जारी करते ही समर्थकों ने ढोल नगाड़े पर नाच-गाकर खुशियां बांटी। आतिशबाजी करके रंग-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।

.....विधानसभा चुनाव में ईवीएम से हुए मतदान पर नजर ....
-ईवीएम से संगरिया विधानसभा क्षेत्र में 2023 में कुल 83.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 245907 वोटर थे, इनमें से 205398 ने मतदान किया।
-हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2023 में सबसे कम 80.07 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। यहां 297552 वोटर थे, इनमें 238260 ने मतदान किया।
-हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा क्षेत्र में 2023 में 82.54 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 296790 वोटर थे, इनमें से 244985 ने मतदान में भाग लिया।
-वर्ष 2023 में सबसे अधिक जिले की नोहर विधानसभा में 84.27 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 280702 वोटर थे, इसमें से 236559 ने मतदान किया।
-जिले की भादरा विधानसभा क्षेत्र में 2023 में 82.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। भादरा में कुल 275005 वोटर थे, इनमें से 226785 ने मतदान में हिस्सा लिया।

जिले में गत चुनावों में मतदान का यह रहा है इतिहास
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जिले में 84.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें जिले की हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1957 में हुए चुनाव में 66.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2018 में मतदान प्रतिशत 83.20 रहा था। भादरा विधानसभा में 1952 के चुनाव में 51.38 प्रतिशत मतदान हुआ था, वर्ष 2018 में मतदान प्रतिशत 80.50 रहा था। नोहर विधानसभा में 1952 में 49.95 तथा 2018 में 81.45 प्रतिशत हुआ। टिब्बी विधानसभा में 1977 में पहली बार हुए चुनाव में 57.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुछ समय बाद परिसीमन बदलकर टिब्बी को संगरिया विधानसभा में शामिल कर लिया गया। संगरिया में 1967 में 56.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2018 में 87.09 प्रतिशत मतदान हुआ। पीलीबंगा में 1977 में हुए चुनाव में 64.13 प्रतिशत तथा वर्ष 2018 में 84.60 प्रतिशत मतदान हुआ।