
हनुमानगढ़। रावतसर थाना क्षेत्र में के ग्राम पंचायत 99 आरडी के पास इंदिरा गांधी मुख्य नहर की आरडी 105 पर सोमवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। सूचना पर प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें सोमवार को कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
रातभर नहर में तलाशी के बाद मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से कार को नहर से निकाल लिया गया। वहीं कार में संदिग्ध हालत में युवक युवती मृत मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं कार को जब्त कर पुलिस थाने मे रखवाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक कार 99 आरडी पुल से नहर किनारे आते हुए 105 आरडी पर नहर में जा गिरी। जिसे नहर के दूसरे पटडे पर जा रहे एक व्यक्ति ने देख लिया था। उसने पुलिस ओर प्रशासन को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू की, लेकिन खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आ गईं।
मंगलवार सुबह फिर से नहर में तलाशी अभियान शुरू की गई, जिसमें कार को ढूंढकर बाहर निकाल लिया गया। कार को बाहर निकालने पर उसमें एक युवक और युवती के शव भी मिलें। मृत दोनों युवक युवती रावतसर क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं।
Published on:
28 Jan 2020 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
