
demo pic
हनुमानगढ़.
जंक्शन के सेक्टर 12 में शुक्रवार देर रात दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में पांच जने जख्मी हो गए। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि दो जनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में शनिवार को जंक्शन थाने में दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मामले दर्ज करवाए गए हैं। इससे पहले दोनों पक्षों की ओर से मोहल्लेवासियों के नेतृत्व में जंक्शन थाने पहुंच मामला दर्ज करने के लिए परिवाद दिए गए। पुलिस के अनुसार जिला अस्पताल में उपचाराधीन छिन्द्रपाल उर्फ छिन्दू (35) पुत्र ओमप्रकाश ओड निवासी सेक्टर 12 ने पर्चा बयान में बताया कि शुक्रवार रात्रि को वह घर में सो रहा था।
उसका बहनोई प्यारासिंह पुत्र मुंशीराम व भानजा सोनू भी घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे घर के मुख्य दरवाजे पर डंडों व पत्थरों से वार करने का शोर सुनकर नींद खुली तो रवि, अमन, बिन्दू, रमन निवासी नई खुंजा के साथ 10-12 जने गेट तोड़ते हुए मोटर साइकिलों पर घर में घुसे। उनसे डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसे व उसके बहनोई को घसीटकर घर से बाहर ले गए।
दोनों को बाइक पर बैठाकर मारपीट करते हुए नई खुंजा की तरफ ले गए। रास्ते में उनसे मारपीट शुरू कर दी। ढूंढते हुए उसका भांजा सोनू वहां आया तो आरोपितों ने उससे भी मारपीट की। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपित उन्हेें छोड़ भाग गए। तीनों को टाउन के राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इनमें से प्यारेलाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। छिन्द्रपाल व सोनू का इलाज चल रहा है।
पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अपहरण कर मारपीट करने, पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी देने व गाली-गलौज करने के आरोप में परस्पर मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार जसविंद्र सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह मजहबी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसका लड़का रविन्द्र सिंह व साले-का लड़का लवप्रीत सिंह जा रहे थे। सूरतगढ़ रेलवे फाटक के पास रिंग ग्रुप के सदस्य छिन्दूसिंह, लक्कीसिंह, नोनू उर्फ पंकज, सोनू, कालू खां, शेरू, संदीप, स्मार्टी व 10-15 अन्य जनों ने जान से मारने की नियत से दोनों को घेर लिया। सूचना मिलने पर उसके भतीजे बिन्दू व रमन मौके पर गए तो आरोपितों ने लाठी व डंडों से चारों जनों से मारपीट की। रविन्द्र सिंह पर कुल्हाड़ी से वार किया।
लक्की सिंह ने पिस्तौल दिखाते हुए थाने जाने पर जान से मारने की धमकी। इसके बाद आरोपित वहां से चले गए। जब वह शिकायत करने थाने आया तभी घर से फोन आया कि आरोपित घर पर आए हैं। जब वह घर पहुंचा तो इससे पहले ही आरोपित उसके साले-के लड़के लवप्रीत सिंह का अपहरण कर ले गए। वे छिन्दूसिंह के घर गए और लवप्रीत सिंह को छुड़वाकर घर लाए। मारपीट में लवप्रीत के सिर में चोट लगी। इसके बाद आरोपितों ने नई खुंजा में उसके पिता व परिवार के अन्य सदस्यों से गाली-गलौज की। शोर मचाने पर आरोपित भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भादंसं की धारा 365, 341, 323, 143 व एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।
Published on:
30 Jun 2018 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
