एकता मंच महासचिव अश्विनी गर्ग आशु के अनुसार शिविर का शुभारंभ रविवार सुबह सात बजे किया गया। इस दौरान 65 व्यक्तियों की शुगर जांच कर रिपोर्ट दी गई। शिविर में एकता मंच उपाध्यक्ष हेमंत गोयल, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, शिविर प्रभारी पारस गर्ग, पूर्व पार्षद सौरभ शर्मा, पार्षद सुरेश धमीजा, अरुण खुराना बॉबी, संजीव गोयल, सामाजिक कार्यकर्ता पारस गर्ग दीपक अग्रवाल, नेशनल लैब के निदेशक दिनेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, भवानी शंकर शर्मा, मनोज बड़सीवाल, सुरेंद्र जालंधरा आदि मौजूद रहे।