
हनुमानगढ में परिवादी को मोबाइल फोन लौटाते पुलिसकर्मी।
हनुमानगढ़. जंक्शन पुलिस की तत्परता से एक व्यक्ति को करीब एक लाख रुपए का मोबाइल फोन वापस मिल गया। जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को परिवादी साहिल पुत्र पेमाराम ने पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि काम से घर लौटते समय कहीं मोबाइल फोन गिर गया है।
इस पर मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह को सौंपी गई। थानाधिकारी रामचंद्र कस्वां के नेतृत्व में कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह की ओर से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मात्र दो दिन में मोबाइल फोन बरामद कर परिवादी को सुपुर्द किया गया। मंगलवार को जब परिवादी को उक्त मोबाइल सौंपा गया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Updated on:
18 Mar 2026 10:45 am
Published on:
18 Mar 2026 10:45 am
