13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ में रिमझिम का दौर जारी, बारिश से बचने को लिया छाते का सहारा

हनुमानगढ़: जिला कलक्ट्रेट में बारिश से बचने को छाता लेकर गुजरती महिलाएं।

हनुमानगढ़: जिला कलक्ट्रेट में बारिश से बचने को छाता लेकर गुजरती महिलाएं।

हनुमानगढ. जिले में गुरुवार को हल्की बारिश के बाद सर्दी का असर बढ़ गया। सुबह आठ बजे से लगातार दोपहर एक बजे तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। हनुमानगढ़ तहसील में 05 एमएम बारिश होने की सूचना है। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। रोजमर्रा के कामकाज के लिए लोग कलक्ट्रेट आदि स्थानों पर छाते लेकर पहुंचे। स्कूटी व बाइक पर भी लोग छाते के सहारे बारिश से बचने की जुगत में दिखे। बरसात की वजह से कुछ जगहों पर बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया। इससे कुछ जगहों पर लोगों को बिजली कट की समस्या से जूझना पड़ा। लगातार बारिश से सरसों की फसल भीगने से किसान मायूस हैं। हालांकि गेहूं की फसल को फायदा होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग