17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़ जिले में भीषण सडक़ हादसा, पांच की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

जिले से गुजर रही किशनगढ़ मेगा हाइवे पर बरमसर के पास बस व ट्रक की आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई।

2 min read
Google source verification
हनुमानगढ़: रावतसर के पास हादसा स्थल पर खड़े लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। पत्रिका।

हनुमानगढ़: रावतसर के पास हादसा स्थल पर खड़े लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। पत्रिका।

रावतसर. (हनुमानगढ़). जिले से गुजर रही किशनगढ़ मेगा हाइवे पर बरमसर के पास बस व ट्रक की आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे के करीब हुआ। इसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर घायल हो गए। बुलेट वोल्वो बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से बज जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष गोदारा , थाना प्रभारी ईश्वरानन्द सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस टीम मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब सडक़ पर सरसों से भरी दो ट्रालियां खड़ी थीं। बस चालक ने इन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी सामने से आ रहे ट्रोले से बस की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। हादसे में मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रावतसर एसडीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि रावतसर हॉस्पीटल में पहुंचने से पहले ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। 3-4 लोगों की हालत गंभीर होने पर तुरंत ही हनुमानगढ़ रेफर किया गया। सात लोगों का इलाज रावतसर हॉस्पीटल में जारी है।

सडक़ दुर्घटना में मरने वालों में एक परिवार के पिता-पुत्र शामिल हैं। हादसे में मरने वालों में अजय बंसल पुत्र श्याम लाल बंसल निवासी हनुमानगढ़ टाउन, दुकान नं. 309 नई धानमंडी, श्याम लाल निवासी टाउन, हरिराम पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी 6 एमडीए हनुमानगढ टाउन सहित एक अन्य महिला व पुरुष शामिल हैं। इसी तरह सुमन पत्नी अमित सोनी उम्र 38 साल निवासी श्रीगंगानगर, महेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश सुथार उम्र 39 साल निवासी श्रीगंगागनर , आदित्य पुत्र अशोक कौशल उम्र 17 वर्ष, अरविन्द पुत्र हंसराज जाट उम्र 38 साल निवासी लालगढ जाटान , रिचु नागपाल पुत्र हरिस अरोडा उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 18 दुर्गा कॉलोनी हनुमानगढ जंक्शन आदि के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद जिला कलक्टर डॉ. खुशालदास यादव ने रावतसर पहुंचकर घटना स्थल व अस्पताल का जायजा लिया।