
Demo image
भादरा। भादरा पुलिस थाना के गांव मलसीसर निवासी एक जने से लुधियाना की एक युवती ने पहले दोस्ती करने व मिलने के दौरान फोटो लेकर एडिट कर तीस लाख रुपए की मांग कर दी। रुपए नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी जा रही है।
गांव मलसीसर के मनीष कुमार जाट ने भादरा पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया की वह वर्ष 2017 में आर्मी मेडिकल कोर लखनऊ में रिकॉर्ड ऑफिस में क्लर्क पद पर कार्यरत है। वर्ष 2023 में शिवानी ठाकुर पुत्री कृष्ण कुमार निवासी बस्ती जोधेवाला लुधियाना ने इंस्टाग्राम पर उसे दोस्ती की रिक्वेस्ट भेजी जो उसने स्वीकार कर ली।
इसके बाद उसने चैटिंग करते हुए दोस्ती करने के लिए बोला। दोस्ती के बाद उसने बताया कि वह लैब टैक्नीशियन का काम करती है। वर्ष 2023 में वह लखनऊ में आई व अपने नाम से होटल मेट्रो विन्यू में उसे बुलाया व कहा कि मुझे तुमसे प्यार हो गया है। मुझे वहीं पर उसने रोक लिया, विश्वास में लेकर उसकी फोटो ले ली।
इसके बाद दोस्ती के नाते शिवानी से वह मिलता रहा। इस दौरान उसने शिवानी को 1 लाख 3 हजार रुपए मांगने पर दे दिए। जब उसने अपने रुपए वापस मांगे तो उसने कहा कि मैं पैसे नहीं दूंगी और तेरी फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर डाल दूंगी। इसके बाद 24 फरवरी 2025 में उसके गांव आने पर दो तीन दिन बाद युवती शिवानी ने उससे फोन कर 30 लाख रुपए मांगे। उसके द्वारा मना कर देने पर कहा कि तुम मेरे जाल में फंस चुके हो।
Updated on:
1 Apr 2025, 9:19 AM IST
Published on:
1 Apr 2025, 9:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.