22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा भाई को हो गया मौसेरी बहन से प्यार, दोनों ने बनाया भागने का प्लान; फिर इस हाल में मिले

Nagaur News: पुलिस ने युवक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 27 Mar 2025, 9:29 AM IST

sucide

demo image

नागौर। जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया। एक युवक अपनी मौसी की बेटी को घर से भगाकर ले गया। बाद में दोनों ने अपने घर के पास फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

पांचौड़ी थाना पुलिस के अनुसार दांतीणा निवासी मंछीराम पुत्र हड़मानराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई महेन्द्र गत 25 मार्च को अपनी मौसी के घर बापीणी गया था। वहां से वह घरवालों को बिना बताए मौसी की बेटी को लेकर कहीं चला गया। जानकारी मिलने पर उन्होंने मौसा के साथ मिलकर दोनों की तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिले।

यह भी पढ़ें: युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म के बाद शादी से मुकरा; फिर अगवा करके कार में किया गैंगरेप

बुधवार सुबह जानकारी मिली कि दोनों के शव दांतीणा में घर के पास पेड़ से लटक रहे हैं। सूचना मिलने पर थानाधिकारी हरजीराम ज्याणी, हैड कांस्टेबल गरीबाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होने पर नागौर से एफएसएल टीम को बुलाया। परिजनों की उपस्थिति में दोनों शव नीचे उतारे तथा पांचौड़ी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किए।

युवक की शादी एक साल पहले हुई थी

परिजनों ने बताया कि महेंद्र की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी दो-तीन दिन पहले अपने पीहर गई थी। यह भी जानकारी में आया कि युवती भी शादीशुदा थी। युवक का ससुराल युवती के गांव के करीब ही है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में रेप पीड़िता से बेरहमी, बालिका को 8 साल तक बंधक बनाया; महिला गिरफ्तार